राशिफल

Today Horoscope- 17 November 2021: वृश्चिक राशि वालों के विवाह योग्य जातकों के लिए उपयुक्त समय

वृश्चिक राशि वालों के आज ग्रह क्या कहते हैं?

Nov 16, 2021 / 06:54 pm

दीपेश तिवारी

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है, जिसके कारक ग्रह मंगल हैं। वृश्चिक राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से तो, ना, नी, नू, ने, नो, या , यी, यू से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह नवंबर की 17 तारीख को वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?
आज वृश्चिक का राशिफल:
व्यापार अनुकूल रहेगा। मनोरंजन के साधनों में खर्च होगा। मित्रों की सहायता करनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। गले के रोग से पीड़ित रहेंगे।
घरेलू मोर्चे पर कुछ बदलाव संभव है। आप अपनी कोई संपत्ति बेचने का मन बना सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपको अपनों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग : सिल्वर

भाग्यशाली वर्णमाला: J

शुभ अंक: 2

अनुकूल सलाह: सेहत के प्रति सतर्क रहें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope- 17 November 2021: वृश्चिक राशि वालों के विवाह योग्य जातकों के लिए उपयुक्त समय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.