script12 साल बाद बना सिंहस्थ पुष्य का संयोग, इन कामों के लिए है शुभ | Sinhasth Pushya Nakshtra Yoga, what you should buy as per zodiac sign | Patrika News

12 साल बाद बना सिंहस्थ पुष्य का संयोग, इन कामों के लिए है शुभ

Published: Oct 29, 2015 01:47:00 pm

इस बार 3 नवंबर को बनने वाला सिंहस्थ पुष्य संयोग एक अनूठा ज्योतिषीय योग निर्मित कर रहा है जो प्रत्येक 12 वर्ष में एक बार होता है

astrology weekly horoscope prediction

astrology weekly horoscope prediction

इस बार 3 नवंबर को बनने वाला सिंहस्थ पुष्य संयोग एक अनूठा ज्योतिषीय योग निर्मित कर रहा है जो प्रत्येक 12 वर्ष में एक बार होता है। माना जाता है कि इस शुभ नक्षत्र संयोग में खरीददारी करने से व्यक्ति के भाग्य में तरक्की होती है।

इस वर्ष दो नवंबर की रात 8.45 बजे से तीन नवंबर की रात 9.29 बजे तक विशेष सिंहस्थ पुष्य योग 12 साल बाद बन रहा है। इस योग में खरीददारी करना ज्योतिषियों ने बहुत शुभ बताया है। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल तिवारी ने बताया कि 12 वर्ष के अंतराल में सिंहस्थ का योग बनता है और हिंदू धर्म में बहुत शुभ संयोग माना जाता है।

सिंहस्थ के बीच में बन रहे पुष्य योग का अधिक महत्व है। इस योग का व्यापार के क्षेत्र में बड़ा महत्व है और इससे खरीददार के साथ व्यापारियों को लाभ है। इस दौर में सूर्य के बलवान होने के कारण पूरे दिन शुभ मुहूर्त का संयोग बना रहता है। पुष्य नक्षत्र के दौरान सोना, चांदी, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद में निवेश शुभ बताया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र से जुड़े दुकानदारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस विशेष मुहूर्त के लिए दुकानों में नए वेरायटी की चीजों के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने कई तरह के स्कीम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान सुख-सुविधा का सामान खरीदना ज्यादा श्रेयस्कर है। पं. तिवारी ने इस दिन मरीजों को शल्य क्रिया से बचने सलाह दी है।

राशि के हिसाब से क्या खरीदें

सिंहस्थ पुष्य नक्षत्र पर खरीददारी को लेकर पंडित तिवारी ने बताया कि इस दिन लोग राशि के हिसाब से खरीदी कर ज्यादा लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहूर्त में सोना खरीदना सभी के लिए फायदेमंद है।

मेष राशि वालों को तांबा या इसके उत्पाद से लाभ है, तो वहीं वृषभ, मिथुन, कुंभ, तुला और मीन राशि वालों के लिए सोना व ज्वेलरी खरीदना हितकर है। इसी तरह कर्क, सिंह तथा वृश्चिक राशि वालों के लिए चांदी व उसके आभूषण, जिसमें लाल रंग का मेटल लगा हो वृद्धिकारक होगा।

पंडित तिवारी के अनुसार तीन नवंबर को सुबह 11.45 बजे से 12.09 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है, जो सर्वश्रेष्ठ है, लेकिन पूरे दिन गुरू सिंह राशि में है और सूर्य के बलवान होने के कारण पूरे दिन शुभ मुहूर्त है।


ट्रेंडिंग वीडियो