
Tarot Card Rashifal 20 January 2025: आज का टैरो राशिफल 20 जनवरी 2025
Tarot Card Rashifal 20 January 2025: दैनिक टैरो राशिफल संकेत कर रहा है कि सोमवार को 7 राशियों का भाग्य साथ देगा, इनकी लाइफ में धन का आगमन अच्छा रहेगा। रूके काम पूरे होंगे, ये लकी राशियां कौन सी हैं जानने के लिए पढ़ें आज का टैरो राशिफल सोमवार (aaj ka tarot rashifal Somvar)
आज का टैरो राशिफल मेष राशि 20 जनवरी के अनुसार सोमवार का दिन आपको हर कार्य में सकारात्मक परिणाम देगा। सोमवार को भाग्य भी मेष राशि वालों के साथ देगा। इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और आज कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से आप फायदे में रहेंगे।
आज का टैरो राशिफल वृषभ राशि 20 जनवरी के अनुसार सोमवार को किस्मत वृषभ राशि वालों का साथ देगी। सोमवार को कुछ काम की बातें आपको पता चल सकती हैं। नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेंगे। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आज धन के मामले में आपको सोच-समझकर कोई फैसला लेने की जरूरत है।
आज का टैरो राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 20 जनवरी का दिन मिथुन राशि वालों के लिए फायदे वाला है। निवेश के मामले में आपको लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बाद भी आपके कार्य पूर्ण होंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे और सोमवार का दिन आपके लिए अधिक थकान देने वाला होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का टैरो राशिफल कर्क राशि सोमवार के अनुसार 20 जनवरी को आपको कोई भी फैसला काफी सोचविचार के बाद लेना चाहिए। आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ और बचत के अच्छे योग हैं। परिवार में आगे बढ़कर कोई आपसे मदद मांग सकता है।
आज का टैरो राशिफल सिंह राशि सोमवार के अनुसार धन के मामले में आपको सोमवार को अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। आज आपके पास आता हुआ पैसा रूक सकता है। आप भी स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं और दोस्तों की तरफ से किसी प्रकार का हस्तक्षेप होने से आपके परिवार में समस्या बढ़ सकती है।
दैनिक टैरो राशिफल कन्या राशि के अनुसार सोमवार का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। 20 जनवरी के दिन आपको उम्मीद के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। आज किसी से बिना वजह आपका विवाद हो सकता है। परिवार के लोग भी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक टैरो राशिफल तुला राशि के अनुसार सोमवार का दिन तुला राशि वालों के लिए शुभ है और आज आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशनुमा माहौल वाला रहेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा। दोस्तों के साथ आज आपका दिन अच्छा बीतेगा और शाम का कुछ वक्त कहीं बैठकर बातचीत भी करेंगे।
दैनिक टैरो राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार सोमवार का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। परिवार के लोग किसी समस्या के समाधान में आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आपको नौकरी के मामले में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको सामाजिक जीवन जीने की जरूरत है। अपने पारिवारिक जीवन और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाने की कोशिश करें। तो फायदे में रहेंगे।
दैनिक टैरो राशिफल धनु राशि के अनुसार 20 जनवरी को धनु राशि वालों की किस्मत उनका साथ देगी, आज आपको काफी समय से लटके किसी कार्य में लाभ होगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बहस में पड़ने से बचें।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार टैरो राशिफल मकर राशि के अनुसार 20 जनवरी मकर राशि वालों के लिए लाभ देने वाला है। इस समय आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज परिवार के कुछ लोग मिलने आपके घर पर आ सकते हैं।
सोमवार टैरो राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 20 जनवरी का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सही नहीं है। आपके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। आज के दिन आपके किसी कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन बाद में सफलता मिलने से भरपाई हो जाएगी।
आज का टैरो राशिफल मीन राशि के अनुसार 20 जनवरी का समय आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है। घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। आज आत्मबल के चलते आपको कुछ समस्याओं पर विजय मिलेगी। साझेदारों से निराशा होगी और किसी बात पर विवाद हो सकता है।
Updated on:
19 Jan 2025 09:27 pm
Published on:
19 Jan 2025 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
