scriptAaj Ka Rashifal – 18 November 2021: वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा | Taurus horoscope today 18 november 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 18 November 2021: वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा

Published: Nov 17, 2021 02:19:24 pm

वृषभ राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?

taurus.jpg
वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है, इसके कारक ग्रह शुक्र हैं। ज्योतिष में इस राशि के जातकों को शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। ऐसे में ग्रहों की चाल में आ रहे बदलाव का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इस राशि पर भी देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 18वें दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?
आज वृषभ का राशिफल:
मेहमानों का आगमन सुखद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। उचित होगा कि अपने स्वस्थ जीवन के लिए प्रयास करते हुए दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को हिस्सा बनाएं। संतान के कार्यों से पीड़ा होगी।
शीर्ष पर आने के लिए कार्यस्थल पर जमकर मेहनत करनी होगी। जल्द ही एक बेहतरीन आय का मौका आपके सामने आएगा। सामाजिक मोर्चे पर किसी संवेदनशील मुद्दे को आप चतुराई से निपटा सकते हैं। आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होने की संभावना है। आपमें से कुछ नया वाहन खरीद सकते हैं।
शुभ रंग : लैवेंडर

भाग्यशाली वर्णमाला: क

शुभ अंक: 5. 10

अनुकूल सलाह: सेहत को लेकर सतर्क रहें।

ऐसे समझें:
वृषभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो