scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 03 May 2021: चंद्र का प्रभाव इन 6 राशियों को दिलाएगा जीत, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार? | Today Horoscope 03 May 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 03 May 2021: चंद्र का प्रभाव इन 6 राशियों को दिलाएगा जीत, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार?

locationभोपालPublished: May 02, 2021 06:36:12 pm

Daily Horoscope: आज सप्तमी तिथि 01:39 PM तक उसके बाद अष्टमी…

03 May 2021 Rashifal

03 May 2021 Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 03 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…

Read more – भगवान शिव का स्वरूप बाकी के देवताओं से बिल्कुल भिन्न क्यों? जानें उनसे जुड़े बेहद खास रहस्य

https://www.patrika.com/religion-news/lord-shiv-top-secrets-which-you-never-know-6438232/
: आज का 02 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

: आज का 02 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। किसी की जमानत देने का जोखिम न लें। भविष्य की चिंता रहेगी। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

: आज का 02 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

: आज का 02 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचते हुए फालतू खर्च से बचें। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
Read more – भगवान शिव को प्रसन्न करना है सबसे सरल : सारे दुखों का निवारण करेगा महादेव का ये एक जाप

https://www.patrika.com/dharma-karma/easy-tips-to-get-blessings-of-lord-shiv-6231274/
: आज का 02 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
रुका हुआ धन मिलनें की संभावना के बीच यात्रा से लाभ होगा। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा।
: आज का 02 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल में बदलाव संभव है।अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
: आज का 02 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे।
: आज का 02 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। परिवारिक कार्यक्रर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

: आज का 02 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। संतान सुख मिलेगा। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों से दूर रहें। माता पिता से अनबन सम्भव है।
Read more – सपने में भगवान शिव का आना, देता है ये खास संकेत

shiv ji
: आज का 02 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है। प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा।
: आज का 02 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा।

: आज का 02 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो