scriptDaily Horoscope-03 September 2021: आज 6 राशियों के सितारें दिखएंगे अपना जोर, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार? | Today Horoscope 03 September 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Daily Horoscope-03 September 2021: आज 6 राशियों के सितारें दिखएंगे अपना जोर, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार?

locationभोपालPublished: Sep 02, 2021 02:39:38 pm

03 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं आपके सितारे

Daily Rashifal

Daily horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday , 03 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

lakshmi ji
: Aries Daily Horoscope 03 September 2021 आज का मेष राशिफल
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
: Taurus Daily Horoscope 03 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
Read more – Venus Transit- शुक्र के तुला राशि में परिवर्तन का आप पर असर

Gemini Daily Horoscope 03 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें।बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनो को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
Cancer Daily Horoscope 03 September 2021 आज का कर्क राशिफल
विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। शत्रु सक्रिय होंगे। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें।
Read more – September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 में ग्रहों के राशि परिवर्तन की लिस्ट

astro_planets

Leo Daily Horoscope 03 September 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

Virgo Daily Horoscope 03 September 2021 आज का कन्या राशिफल
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

Read more – Shiv Pradosh Vrat 2021: भाद्रपद में भगवान शिव की पूजा और पहला प्रदोष

Libra Daily Horoscope 03 September 2021 आज का तुला राशिफल
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आप के साथ कई लोगों का होगा।

Scorpio Daily Horoscope 03 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दे समाधान हो जाएगा।

Read more – September 2021 Festival calendar – सितंबर 2021 में पर्व, व्रत व त्यौहार की सूची

Sawan pradosh

Sagittarius Daily Horoscope 03 September 2021 आज का धनु राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। धन लाभ हो सकता है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

Capricorn Daily Horoscope 03 September 2021 आज का मकर राशिफल
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

Read more – Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय

Aquarius Daily Horoscope 03 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

Read more – Monthly Horoscope 2021: सितंबर के महीने किसकी चमकेगी किस्मत?

Pisces Daily Horoscope 03 September 2021 आज का मीन राशिफल
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरा करें। आर्थिक लाभ होगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो