scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 04 May 2021: सिंह के पराक्रम में होगी वृद्धि तो कर्क का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें कैसे रहेगा आपका मंगलवार? | Today Horoscope 04 May 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 04 May 2021: सिंह के पराक्रम में होगी वृद्धि तो कर्क का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानें कैसे रहेगा आपका मंगलवार?

locationभोपालPublished: May 03, 2021 08:58:55 pm

Daily Horoscope: आज अष्टमी तिथि 01:10 PM तक उसके बाद नवमी…

04 May 2021 Rashifal

04 May 2021 Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार Tuesday, 04 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – मई में लगेगा 2021 का पहला चंद्र ग्रहण…

https://www.patrika.com/hot-on-web/chandra-grahan-2021-date-and-time-in-india-6828813/
04 May 2021 Horoscope: दैनिक राशिफल 4 मई 2021…

: आज का 04 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आज भावुकता अधिक रहेगी।
विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

: आज का 04 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

: आज का 04 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।

: आज का 04 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। खान-पान में भी संयम बरतें। बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें।

Read more – वरुथिनी एकादशी (वैशाख कृष्ण एकादशी) : 07 मई शुक्रवार को करे भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा,सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

https://www.patrika.com/religion-news/varuthini-ekadashi-time-to-worship-of-lord-vishnu-6828523/
: आज का 04 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।

: आज का 04 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें।

: आज का 04 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। धन खर्च हो सकता है।

: आज का 04 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। आज का दिन लाभदायी है। धन लाभ की भी संभावना के बीच व्यापार में आय बढ़ने और उगाही वसूली की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।

: आज का 04 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

Read more – शनि देव का दिन है शनिवार: इस दिन ऐसे समझें न्याय के देवता के शुभ इशारे

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/good-signals-of-shani-dev-6824619/
: आज का 04 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें।मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
: आज का 04 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा। समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

: आज का 04 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रवास या पर्यटन का योग है। संतों के दर्शन से लाभ होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो