script

Aaj Ka Rashifal 08 July 2021: मेष, सिंह सहित इन 6 राशिवालों को आज होगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार?

locationभोपालPublished: Jul 07, 2021 02:02:04 pm

: Daily Horoscope: आज चतुर्दशी तिथि पूर्ण रात्रि तक…: आज श्री हरि विष्णु और विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का विशेष दिन…

08july 2021 Rashifal

08july 2021 Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बृहस्पतिवार यानि गुरुवार Thursday, 08 जुलाई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – Thursday Special: गुरुवार के दिन की जाती है भगवान विष्णु और माता सरस्वती की पूजा, जानें कौन करे किसकी पूजा?
Aaj Ka Rashifal 08 July 2021: मेष, सिंह सहित इन 6 राशिवालों को आज होगा लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार?
: Aries Daily Horoscope 08 July 2021 आज का मेष राशिफल
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव। यात्रा हो सकती है। नए संबंधो में नजदीकी बढेंगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा।

: Taurus Daily Horoscope 08 July 2021 आज का वृषभ राशिफल
कॅरियर में बदलाव की आशा के बीच बड़ों की राय आपको सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। वैवाहिक अडचनें दूर करने के लिए उपाय अपनाने होंगे।

Read more – Budh ka Rashi Parivartan July 2021- बुध 07 जुलाई से करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शानदार रहेगा ये समय

Gemini Daily Horoscope 08 July 2021 आज का मिथुन राशिफल
राजकार्य से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। पारिवारिक समारोह में जाने के योग है। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

Cancer Daily Horoscope 08 July 2021 आज का कर्क राशिफल
समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मेहनत करें, भाग्य बदल जायगा। अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आप की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है।

Read more – July 2021 Rashi Parivartan List – जुलाई 2021 में कौन-कौन से ग्रह करेंगे परिवर्तन? जानें इनका असर
july 2021 rashi parivartan
Leo Daily Horoscope 08 July 2021 आज का सिंह राशिफल
नए व्यापारिक सौंदे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति सम्भव। अपने जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। वाणी में सुधार से जीवन खुदबखुद सुधर जायगा। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

Virgo Daily Horoscope 08 July 2021 आज का कन्या राशिफल
संतान के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे। आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। आप कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।

Libra Daily Horoscope 08 July 2021 आज का तुला राशिफल
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग है। शिक्षा जगत से जुड़ें लोगों का तबादला हो सकता है। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

Read more – ये है भगवान का इशारा!आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें

Scorpio Daily Horoscope 08 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
समय अच्छा है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च हो सकता है। गलत बोलकर खुद का नुकसान कर बैठेंगे। तेल तिलहन आनाज और वस्त्रों के व्यवसायी लाभान्वित होंगे।

Sagittarius Daily Horoscope 08 July 2021 आज का धनु राशिफल
व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

Read more – July 2021 Festival List – जुलाई 2021 में कौन-कौन से हैं तीज त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय
july 2021 festivals
Capricorn Daily Horoscope 08 July 2021 आज का मकर राशिफल
मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज सहज ही हो जाएंगे। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। लंबे समय से विचारों में आ रहे व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती है।

Aquarius Daily Horoscope 08 July 2021 आज का कुंभ राशिफल
आपकी कार्य कुशलता से कई लोग प्रभावित होंगे। कॅरियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढेगी।

Pisces Daily Horoscope 08 July 2021 आज का मीन राशिफल
अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अतिथियों का आगमन संभव। आज कई काम अटक सकते है। योग्यता अनुसार सफलता मिलने में संदेह है।

ट्रेंडिंग वीडियो