Today Horoscope 10 June: शनिवार को मेष, वृष, मिथुन समेत सात राशियों को लाभ, इनको रहना होगा संभलकर
भोपालPublished: Jun 10, 2023 07:27:50 am
आज का राशिफल (aaj ka rashifal) 10 जून इशारा कर रहा है कि शनिवार को सात राशियों के अच्छे दिन हैं। इन राशियों पर शनिदेव की कृपा होगी और इनको धन लाभ होगा। नौकरी, व्यवसाय में उन्नति होगी। वहीं पांच राशियों को संभलकर रहना होगा। शनिवार राशिफल (saturday rashifal) में इस विषय में विस्तार से बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।


10 जून 2023 का राशिफल 2023
मेष राशिः कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
वृषभ राशिः स्वास्थ्य में सुधार होगा। आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज ही हो जाएंगे। यात्रा संभव है।