scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 15 June 2021: इन 5 राशियों पर रहेगी श्री हनुमान की कृपा, जानें कैसे रहेगा आपका मंगलवार? | Today Horoscope 15 June 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 15 June 2021: इन 5 राशियों पर रहेगी श्री हनुमान की कृपा, जानें कैसे रहेगा आपका मंगलवार?

locationभोपालPublished: Jun 14, 2021 04:55:52 pm

: Daily Horoscope: आज पंचमी तिथि 10:56 PM तक उसके बाद षष्ठी…: आज श्री हनुमान व माता दुर्गा की पूजा का विशेष दिन…

15 june 2021 ka Rashifal

15 june 2021 ka Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार Tuesday, 15 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – आज सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए रहेगा विशेष
https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/surya-rashi-parivartan-to-mithun-rashi-is-called-mithun-sankranti-6890962/

: आज का 15 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
समय की अनुकूलता के आभास के बीच जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम होने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

: आज का 15 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत आलस से भरी रहेगी। ऐसे में कुछ करने का मन नहीं करेगा। निवेश से लाभ संभव। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

: आज का 15 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कारखाने में नई मशीनरी से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन दिखेगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

: आज का 15 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें, तभी आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

Read more – Mahesh Navami 2021: महेश नवमी कब है और जानें महेश्वरी समाज की उत्पत्ति से जुड़ा ये रहस्य

https://www.patrika.com/dharma-karma/mahesh-navmi-on-19-june-2021-6890230/

: आज का 15 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय स्वभूमि संबंधी कार्य के प्रति लापरवाही न करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।

: आज का 15 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
हिम्मत से बड़ी सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य में जीत के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

: आज का 15 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर मशीनरी के वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

: आज का 15 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
कारोबार में विस्तार के बीच नए मित्र बनेंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

: आज का 15 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

Read more – Weekly Rashifal of Libra (14 जून से 20 जून 2021): तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/libra-weekly-horoscope-between-14-june-to-20-june-2021-6894573/

: आज का 15 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके प्रोफेशन में समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

: आज का 15 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

: आज का 15 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो