scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 17 May 2021: सिंह तुला सहित 5 राशियों पर रहेगा महादेव का खास आशीर्वाद, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार? | Today Horoscope 17 May 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 17 May 2021: सिंह तुला सहित 5 राशियों पर रहेगा महादेव का खास आशीर्वाद, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार?

locationभोपालPublished: May 16, 2021 05:33:29 pm

Daily Horoscope: आज पंचमी तिथि 11:34 AM तक उसके बाद षष्ठी…

17 MAY 2021 Horoscope

17 MAY 2021 Rashifal

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 17 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई 2021): मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/aries-weekly-horoscope-between-17-may-to-23-may-2021-6847890/

: आज का 17 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
बहुत समय के बाद आज आप प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।

: आज का 17 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। अपनों से अनबन होगी। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

: आज का 17 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अपनों से दूरिया बनेगी। संपत्ति के सौदों में अड़चनें आ सकती हैं। आप के मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं।


: आज का 17 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कभी भी किसी ओर के भरोसे काम न करें, खुद पर भरोसा रखे। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। व्यापार का विस्तार संभव है। वाहन सुख सम्भव है।संपति क्रय करने के योग बनेंगे।

Read more – साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई 2021): वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/taurus-weekly-horoscope-between-17-may-to-23-may-2021-6847926/
: आज का 17 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। परिवार में आज मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे।

: आज का 17 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आर्थिक संकट दूर होने के बावजूद काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नही रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा।

: आज का 17 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
परिजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीददारी कर सकते हैं। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। थकान रहेगी।

: आज का 17 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। जबकि किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आज आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

: आज का 17 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर मेहनत अधिक होगी, लेकिन फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उतपन्न होंगे, परंतु आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

Read more – साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई 2021): मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/gemini-weekly-horoscope-between-17-may-to-23-may-2021-6847943/

: आज का 17 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में किये प्रयास सफल रहेंगे। किसी से की मजाक भारी पड़ेगा। सन्तान को कुसंगति से बचाएं। विवाद से बचें।

: आज का 17 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। हर कार्य संभल कर करें, अन्यथा धन हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी। घर की साफ सफाई में समय बीतेगा।

: आज का 17 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। बेरोजगारी से मन व्यथित होगा। व्याकुल करने वाले समाचार मिल सकते हैं। पेट से सम्बंधित रोग सम्भव है।

ट्रेंडिंग वीडियो