scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 18 June 2021: धूमावती जयंती के दिन आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार? | Today Horoscope 18 June 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 18 June 2021: धूमावती जयंती के दिन आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

locationभोपालPublished: Jun 17, 2021 06:59:23 pm

Daily Horoscope: आज अष्टमी तिथि 08:39 PM तक उसके बाद नवमी…: आज माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन…

18 june 2021 rashifal

18 june 2021 horocope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार Friday, 18 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – Dhumavati Jayanti 2021: इस शुक्रवार धूमावती जयंती पर ऐसे पाएं देवी मां का आशीर्वाद
dhumavati jayanti 2021 kab hai
: आज का 18 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।

: आज का 18 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
लोगों के बीच अपनी छवि सुधारें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। जो भी करें बहुत सोच समझकर करें।

: आज का 18 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपको मेहनत के अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो सकती है। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।
: आज का 18 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
समय मध्यम है। मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही तनाव भी बढ़ेगा। महत्व के कार्यों व निर्णयों में सहयोग लेना होगा। तनाव बढेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

Read more – Ganga Dussehra 2021 Time: गंगा दशहरा किस दिन है, जानें शुभ मुहूर्त, कथा और इस दिन कैसे मिलता है पापों से छुटकारा

ganga dushera
: आज का 18 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
: आज का 18 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
समय पर निर्णय लेना ही कार्यों की सफलता को तय करेगा। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। रुका धन मिलेगा। बुद्धि और तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
: आज का 18 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।

: आज का 18 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
नौकरी से जुड़े मामले सहज ही निपट लेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
: आज का 18 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
दूसरे की बातों को भी सुनने की आदत डालें, कटु वचनों का प्रयोग न करें। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। जल्दबाजी में नहीं रहें।

Read more – Rashi parivartan in June 2021: जून 2021 में ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किस राशि वालें होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

rashi parivartan in june 2021
: आज का 18 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
समाज में आपका प्रभाव बढेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश और सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।
: आज का 18 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायी रहने की संभावना के बीच अनुकूल समाचार मिलेंगे। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी।
: आज का 18 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समय का दुरुपयोग न करें। दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहने की संभावना। दांपत्य सुख मिलेगा। लेकिन, विरोधियों से सावधान रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो