राशिफल

Today Horoscope: आज इन लोगों को होगा धनलाभ, जान लें कैसे बीतेगा शनिवार

एकादशी का दिन कई राशि के लोगों के लिए धनलाभ कराने वाला है। वहीं कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण है, आज का राशिफल (Today Horoscope 18 march) में उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास बता रहे हैं कि आपके लिए कैसा रहेगा आपका दिन। आज के लकी आप तो नहीं यह जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।

Mar 17, 2023 / 08:56 pm

Pravin Pandey

daily horoscope

मेष : शनिवार राशिफल 18 मार्च संकेत कर रहा है कि मेष राशि के जातकों की कार्य क्षमता में आज वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव का माहौल रहेंगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ : Today Horoscope 18 march के अनुसार आज के दिन वृषभ राशि के जातक को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी की सुनी सुनाई बात पर ध्यान न दें, वर्ना दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन : आज का राशिफल 18 मार्च के अनुसार आज निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

कर्क : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार इस राशि के जातक के सितारे ऐसी स्थिति में हैं कि कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंध में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

सिंह : Today Horoscope 18 march के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातक को परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आप के अपने आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। किसी भी स्थिति में विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्याः आज कन्या राशि के जातक अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। कन्या राशि के जातकों को संतान का ध्यान रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ेंः


तुला : तुला राशिफल के अनुसार आज आपके पास कोई बड़ा आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है, विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

वृश्चिक : इस राशि के जातक की पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

धनु : धनु राशि के लोग अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, हालांकि आज व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभालें, संगति बदलें।

मकर : मकर राशि के जातक कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। मकर राशि वालों के शत्रु आज सक्रिय रह सकते हैं। थकान रहेगी। आज धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। लेकिन चिंता तथा तनाव भी बना रहेगा। इस दिन शुरू किए गए कार्य में सिद्धि होगी।

कुम्भ : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास की सलाह है कि 18 मार्च को कुंभ राशि के जातक जल्दबाजी से बचें, वर्ना हानि हो सकता है। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। आज आपके नए दोस्त बनेंगे।
मीन : Today Horoscope 18 march के अनुसार मीन राशि के जातक की बातचीत की शैली से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि माता से अकारण बहस हो सकती है। आज के दिन की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope: आज इन लोगों को होगा धनलाभ, जान लें कैसे बीतेगा शनिवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.