scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 19 May 2021: छह राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका बुधवार? | Today Horoscope 19 May 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 19 May 2021: छह राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसे रहेगा आपका बुधवार?

locationभोपालPublished: May 18, 2021 05:52:58 pm

Daily Horoscope: आज तिथि सप्तमी 12:50 PM तक उसके बाद अष्टमी…

19 MAY 2021 Rashifal

19 MAY 2021 Horoscope

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार Wednesday, 19 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, PM नरेंद्र मोदी ओर से हुई पहली पूजा और महाभिषेक
https://www.patrika.com/pilgrimage-trips/char-dham-yatra-2021-doors-open-of-badrinath-temple-6851064/

: आज का 19 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

: आज का 19 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में रुकावट आ सकती है। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी।

: आज का 19 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। निजी योजनाएं अधूरी रह जाएंगी।कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है।

: आज का 19 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अभी अपना ध्यान अपने कॅरियर पर ही दें। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख संभव।

Read more – साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई 2021): मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/capricorn-weekly-horoscope-between-17-may-to-23-may-2021-6850942/
: आज का 19 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। आपको मानसिकता बदलने की जरूरत है।

: आज का 19 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

: आज का 19 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।

: आज का 19 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहें, लाभ होगा। लेकिन पैत्रिक संपत्ति का निपटारा टलता नज़र आएगा। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं।

: आज का 19 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
समय श्रेष्ठ है। आपके ज़रूरी कार्य आज हो सकते हैं। ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करें। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।

Read more – साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई 2021): धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

https://www.patrika.com/horoscope-rashifal/sagittarius-weekly-horoscope-between-17-may-to-23-may-2021-6850918/

: आज का 19 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज अभी नहीं तो कभी नहीं का वाक्य याद रखें। समय रहते संभल जाएं, तो ही लाभ होगा। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे।

: आज का 19 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

: आज का 19 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। जिस पर आप भरोसा करते हैं वही आज आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो