scriptAaj Ka Rashifal 19 Nov 2022- माता काली इन 6 राशियों पर बरसाएंगी आशीर्वाद | Today Horoscope 19 November 2022 aaj ka rashifal Saturday astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 19 Nov 2022- माता काली इन 6 राशियों पर बरसाएंगी आशीर्वाद

Published: Nov 18, 2022 06:54:38 pm

9 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, कॅरियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.
– जानें मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा दिन?
– शनिवार, 19 नवंबर 2022 को क्या कहते हैं आपके ग्रह व आपकी और आपके अपनों की राशि

19_november_saturday_2022_horoscope.jpg

Aaj Ka Rashifal:Saturday:Today Horoscope :- ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि शनिवार, Saturday, 19 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 19 November 2022 आज का मेष राशिफल
भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। आपके समर्थक आज आपका ही विरोध करेंगे। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे।

02. Taurus Daily Horoscope 19 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
– समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। सहयोग की कमी के चलते कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने से पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा।

03. Gemini Daily Horoscope 19 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
– व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाप में बनावटीपन न होकर, स्नेह बना रहे। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं।

04. Cancer Daily Horoscope 19 November 2022 आज का कर्क राशिफल
– सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। आपके संपर्को से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों की चिंता रहेगी।

05. Leo Daily Horoscope 19 November 2022 आज का सिंह राशिफल
– जल्दबाजी में लिए फ़ैसले भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

06. Virgo Daily Horoscope 19 November 2022 आज का कन्या राशिफल
– समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता। उचित होगा कि अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनने के साथ ही भविष्य में ये आपके लिए लाभदायक रहेंगे। वाहन सुख संभव है।

07. Libra Daily Horoscope 19 November 2022 आज का तुला राशिफल
– किसी के बहकाने से अपने संबंध न तोड़ें। ध्यान रहे जो लोग दूसरों की मदद करते हैं उन्हें मदद की जरूरत पड़ने पर कई लोग उनके साथ खड़े हो जाते हैं। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पैर में चोट का भय है। समाज में नाम होगा।

08. Scorpio Daily Horoscope 19 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
– आपने जिनका सहयोग जरूरत के समय किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा, अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

09. Sagittarius Daily Horoscope 19 November 2022 आज का धनु राशिफल
– अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

10. Capricorn Daily Horoscope 19 November 2022 आज का मकर राशिफल
– किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

11. Aquarius Daily Horoscope 19 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
– सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

12. Pisces Daily Horoscope 19 November 2022 आज का मीन राशिफल
– आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो