scriptAaj Ka Rashifal – Horoscope Today 20 April 2021: अष्टमी पर माता दुर्गा व हनुमान जी की बरसेगी कृपा , जानिये कैसा रहेगा आपका मंगलवार ? | Today Horoscope 20 April 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 20 April 2021: अष्टमी पर माता दुर्गा व हनुमान जी की बरसेगी कृपा , जानिये कैसा रहेगा आपका मंगलवार ?

locationभोपालPublished: Apr 19, 2021 05:04:29 pm

Daily Horoscope: आज अष्टमी तिथि 12:43 AM, Apr 21 तक…

20 April 2021 Horoscope

20 April 2021 Rashifal

आज साल 2021 में अप्रैल की 20 तारीख को मंगलवार Tuesday का दिन है। साथ ही आज चैत्र नवरात्र 2021 की महा अष्टमी का दिन भी है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है।

शरीर में यह रक्त तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं। इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के कारण इस दिन माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है।


Read more – 2021 में हनुमान भक्तों को होगा खास फायदा, जानिये नए साल का हनुमान जी से संबंध

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/things-will-worsen-in-2021-only-mars-will-protect-you-6598664/

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 20 April 2021

आज का 20 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपकी मान- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नए संबंधों में नजदीकी बढेंगी, किसी का बेसब्री से इन्तजार होगा। यात्रा हो सकती है।

आज का 20 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन भाग-दौड़ वाला रह सकता है। आपका उत्साह व्यावसायिक स्थितियों को आपको पक्ष में मोड़ देगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है। यात्रा फलदायी साबित होगी।

आज का 20 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही पक्ष में होने के योग हैं। अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है।

आज का 20 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दिन अच्छा है । आप अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। पर्याप्त धनार्जन के बीच ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। अपने जीवन साथी के साथ एक अच्छे विचारधारा के टकराव का सामना करेंगे, लेकिन दिन के अंदर सभी चीजें खत्म हो जाएंगी।

Read more – Navratri : अष्टमी और रामनवमी के दोनों ही दिन बन रहे हैं कन्या पूजन के मुहूर्त, जानें इन दोनों दिनों की पूजन विधि

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/ram-navmi-2021-on-21-april-with-havan-and-kanya-poojan-vidhi-6806304/

आज का 20 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में जीवनसाथी में तब्दील हो सकता है। जीवन में खुशियों के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी. ऑफिस के दोस्त के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।

आज का 20 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नौकरी लगने की संभावना है। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। मन में उथल-पुथल मची रहेगी।

आज का 20 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है । चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा.

आज का 20 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आपको लाभ होगा। साथ ही आपका अनुभव आपको दूसरों से अलग बनाएगा। दिमाग में उलझन रहेगी। शाम को स्थिति बेहतर होगी।

आज का 20 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपकी रचनात्मकता की तारीफ हर जगह होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आपको आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा. सेहत के मामले में आपका दिन ताजगी से परिपूर्ण रहेगा।

Read more – देवी मां पार्वती की बहन हैं नंदा देवी

https://www.patrika.com/temples/a-goddess-temple-of-shakti-peeth-who-is-the-sister-of-maa-parvati-5947616/
आज का 20 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत के बीच आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि पर आपको नजर रखनी पड़ सकती है। प्यार और दांपत्य जीवन में प्रेम की अधिकता होगी।
आज का 20 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आपसफल रहेंगे। रिलेशनशिप पर पार्टनर प्रश्न चिन्ह लगा सकती है
आज का 20 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर सम्मान में वृद्धि होगी और प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रूप में पुरस्कार मिल सकता है। ग्रह स्थिति प्रेम संबंधों के प्रति आपके जुनून को हवा देने का काम कर सकती हैं ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो