script

Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 21 May 2021: आज का दिन 7 राशिवालों का बदलने जा रहा है समय, जानें कैसे रहेगा आपका शुक्रवार?

locationभोपालPublished: May 20, 2021 07:10:48 pm

Daily Horoscope: आज नवमी तिथि 11:10 AM तक उसके बाद दशमी…

21 May 2021-Horoscope

21 May 2021- Rashifal

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शुक्रवार friday, 21 मई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – सीता नवमी 2021 : पूजा विधि,शुभ मुहूर्त और महत्व के साथ ही जानें किस स्थान पर प्रकट हुई थीं देवी सीता
https://www.patrika.com/dharma-karma/sita-navami-jayanti-2021-date-auspicious-time-and-full-story-6854019/
: आज का 21 May 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा।संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे।

: आज का 21 May 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
सुख सुविधा का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।

: आज का 21 May 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है।

: आज का 21 May 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ‍विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

Read more – som pradosh vrat 2021: वैसाख माह में सोमवार का विशेष महत्व, 24 मई को है सोम प्रदोष

https://www.patrika.com/dharma-karma/vaisakha-month-som-pradosh-vrat-2021-is-very-special-6831386/
: आज का 21 May 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे।

: आज का 21 May 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

: आज का 21 May 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना के साथ ही जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा।

: आज का 21 May 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी।

: आज का 21 May 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें । अपने आप को संभाले संगती बदलें।

Read more – Baglamukhi Jayanti 2021: मां पीताम्बरा देवी अपने भक्तों के शत्रुओं का करती हैं विनाश, इसलिए कहलाती हैं विजय की देवी

https://www.patrika.com/religion-news/goddess-of-rajsatta-known-as-maa-pitambara-devi-6854389/
: आज का 21 May 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय होने से चिंता और तनाव रहेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। थकान रहेगी।

: आज का 21 May 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। उचित होगा कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे।

: आज का 21 May 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। अपनों से अकारण वाक् युद्ध होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो