Today Horoscope 22 September: मेष, कन्या और तुला राशियों को लाभ, जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार
भोपालPublished: Sep 21, 2023 05:29:25 pm
शुक्रवार सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा, यह जानना है तो पढ़ें आज का राशिफल। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..


आज का राशिफल 22 सितंबर 2023
मेष राशि
घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला न लें। वृषभ राशि
जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय बीतेगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।