scriptAaj Ka Rashifal 24 August 2021 तुला, मीन राशिवालों को लाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे मंगलदेव | Today Horoscope 24 August 2021 Daily Horoscope 24 August 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 तुला, मीन राशिवालों को लाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे मंगलदेव

Published: Aug 23, 2021 04:13:58 pm

Submitted by:

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 24 August 2021 Horoscope 24 August 2021 24 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

Today Horoscope 24 August 2021 Daily Horoscope 24 August 2021

Today Horoscope 24 August 2021 Daily Horoscope 24 August 2021

24 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, मंगलवार का दिन है. ज्योतिषाचार्य व पंचांगकर्ता पं. चंदन श्यामनारायण व्यास बताते हैं कि आज मध्यान्ह 01:38 बजे तक चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगा और इसके बाद मीन राशि में संचरण करेगा. आज का दिन अधिकांश लोगों को धनलाभ कराएगा. खासतौर पर कन्या, तुला और मीन राशिवालों का बहुत अच्छा दिन साबित होगा.

Aries Daily Horoscope 24 August 2021 आज का मेष राशिफल
मेष-मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

Taurus Daily Horoscope 24 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ-कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू में निरर्थक बातें सोचते हैं।

Gemini Daily Horoscope 24 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन- दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा।नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आयेगा।

Cancer Daily Horoscope 24 August 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क-अपने निजी संबंधो में छोटी—छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

Leo Daily Horoscope 24 August 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह-अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

Virgo Daily Horoscope 24 August 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या-राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा.

Libra Daily Horoscope 24 August 2021 आज का तुला राशिफल
तुला-काम को समय पर करें। अपनी जिमेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

Scorpio Daily Horoscope 24 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक-किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।

Sagittarius Daily Horoscope 24 August 2021 आज का धनु राशिफल
धनु-परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

Capricorn Daily Horoscope 24 August 2021 आज का मकर राशिफल
मकर-कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकियां आयगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।

Aquarius Daily Horoscope 24 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ-व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोखा दे सकता है।शिवजी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।

Pisces Daily Horoscope 24 August 2021 आज का मीन राशिफल
मीन-पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो