scriptAaj Ka Rashifal 25 August 2021 तुला, मीन वालों को धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी | Today Horoscope 25 August 2021 Daily Horoscope 25 August 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 तुला, मीन वालों को धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

Published: Aug 24, 2021 03:35:36 pm

Submitted by:

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 25 August 2021 Horoscope 25 August 2021 Rashifal 25 August 2021 25 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह

Today Horoscope 25 August 2021 Daily Horoscope 25 August 2021

Today Horoscope 25 August 2021 Daily Horoscope 25 August 2021

25 अगस्त 2021 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, बुधवार का दिन है. ज्योतिषाचार्य व पंचांगकर्ता पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार इस दिन चन्द्रमा मीन राशि में संचार करेगा. आज का दिन विशेष रूप से तुला और मीन राशिवालों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. बुधवार का दिन गणेश आराधना का है.

Aries Daily Horoscope 25 August 2021 आज का मेष राशिफल
मेष-जीवन बहुत छोटा है .समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

Taurus Daily Horoscope 25 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ-चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की सेवा से लाभ होगा।

Gemini Daily Horoscope 25 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन-पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा।उपहार मिल सकते हैं। लोगो से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

Tripushkar Yog इस योग में भूलकर भी न लें कर्ज, बना देगा कंगाल

Cancer Daily Horoscope 25 August 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क-समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

Leo Daily Horoscope 25 August 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह-किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

Virgo Daily Horoscope 25 August 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या-व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

Kajri Teej 2021 मिलता है श्रेष्ठ पति, बढ़ता है सौभाग्य

Libra Daily Horoscope 25 August 2021 आज का तुला राशिफल
तुला-धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यो में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

Scorpio Daily Horoscope 25 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक— कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करे,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

Sagittarius Daily Horoscope 25 August 2021 आज का धनु राशिफल
धनु-बेहतर जीवन और उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

Sarvaarth Siddhi Yog 2021 बेहद शुभ योग पर शादी, गृह प्रवेश समेत ये काम हैं निषिद्ध

Capricorn Daily Horoscope 25 August 2021 आज का मकर राशिफल
मकर-ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यो में गति आयगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

Aquarius Daily Horoscope 25 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ-आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

Pisces Daily Horoscope 25 August 2021 आज का मीन राशिफल
मीन-कानूनी अडचनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। उच्च पद मिलने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो