scriptAaj Ka Rashifal (26 Nov. 2022)- आज चलेगा शनिदेव के दंड का चाबुक | Today Horoscope 26 November 2022 aaj ka rashifal Saturday astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal (26 Nov. 2022)- आज चलेगा शनिदेव के दंड का चाबुक

Published: Nov 25, 2022 04:44:34 pm

– शनिवार, 26 नवंबर 2022 को क्या कहते हैं आपके ग्रह व आपकी और आपके अपनों की राशि
– 26 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.
– जानें मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा दिन?

aaj_ka_rashifal-26_november_2022_saturday.jpg

,,

Aaj Ka Rashifal Saturday Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि शनिवार, Saturday, 26 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 26 November 2022 आज का मेष राशिफल
– जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

02. Taurus Daily Horoscope 26 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
– चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

03. Gemini Daily Horoscope 26 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
– पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

04. Cancer Daily Horoscope 26 November 2022 आज का कर्क राशिफल
– समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग है।

05. Leo Daily Horoscope 26 November 2022 आज का सिंह राशिफल
– किसी अनजान पर भरोसा न करें।आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद संभव है।

06. Virgo Daily Horoscope 26 November 2022 आज का कन्या राशिफल
– व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

07. Libra Daily Horoscope 26 November 2022 आज का तुला राशिफल
– धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

08. Scorpio Daily Horoscope 26 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
– कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

09. Sagittarius Daily Horoscope 26 November 2022 आज का धनु राशिफल
– बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते है।

10. Capricorn Daily Horoscope 26 November 2022 आज का मकर राशिफल
– ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

11. Aquarius Daily Horoscope 26 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
– आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ ही कई लोगों की दुआ भी शामिल है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

12. Pisces Daily Horoscope 26 November 2022 आज का मीन राशिफल
– कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यपार शुरू कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो