scriptAaj Ka Rashifal (Nov. 27)-, सूर्यदेव इन राशि वालों को दिलाएंगे मान सम्मान व जीत | Today Horoscope 27 November 2022 aaj ka rashifal Sunday astrology | Patrika News

Aaj Ka Rashifal (Nov. 27)-, सूर्यदेव इन राशि वालों को दिलाएंगे मान सम्मान व जीत

Published: Nov 26, 2022 03:23:11 pm

– 27 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.
– रविवार, 27 नवंबर 2022 को क्या कहते हैं आपके ग्रह व आपकी और आपके अपनों की राशि
– जानें मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा दिन?

sunday_rashifal_27_november_2022.jpg

Aaj Sunday Ka Rashifal-Today Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि रविवार, Sunday, 27 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 27 November 2022 आज का मेष राशिफल
– आपके कार्यों की समाज में प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

02. Taurus Daily Horoscope 27 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
– रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि के साथ ही बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।

03. Gemini Daily Horoscope 27 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
– अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

04. Cancer Daily Horoscope 27 November 2022 आज का कर्क राशिफल
– अपने धन को कुछ खास परोपकार में लगाएं। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

05. Leo Daily Horoscope 27 November 2022 आज का सिंह राशिफल
– परिजनों पर व्यर्थ में संदेह न करें। आर्थिक लाभ होगा। अपनों के महत्व को भूलें नहीं, किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

06. Virgo Daily Horoscope 27 November 2022 आज का कन्या राशिफल
– समय पर काम करना सीखें। अपने विचारो पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

07. Libra Daily Horoscope 27 November 2022 आज का तुला राशिफल
– आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

08. Scorpio Daily Horoscope 27 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
– विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास करने से बचें। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

09. Sagittarius Daily Horoscope 27 November 2022 आज का धनु राशिफल
– आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

10. Capricorn Daily Horoscope 27 November 2022 आज का मकर राशिफल
– दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

11. Aquarius Daily Horoscope 27 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
– संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

12. Pisces Daily Horoscope 27 November 2022 आज का मीन राशिफल
– समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही करने से बचें। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो