राशिफल

15 अगस्त 2019 का राशिफल : आज जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, जानें कैसा रहेगा गुरुवार

राशिफल 15 august 2019 : पूर्णिमा के दिन मेष-वृषभ पर आ सकती है विपत्ति, जानें कैसा रहेगा गुरुवार

भोपालAug 14, 2019 / 04:47 pm

Devendra Kashyap

15 अगस्त 2019 का राशिफल : पूर्णिमा के दिन पूरी होगी मनोकामना, जानें कैसा रहेगा गुरुवार

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय और चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today : नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today : अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, जयदा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा। धनागम होगा।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today : जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में ना पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today : विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम ना लें। धनागम होगा।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today : संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today : पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद ना करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभलकर कार्य करें।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today : आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम ना लें। नए लोगों से सतर्क रहें।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today : निर्णय लेने में आप बहूत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आपकी तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आपका क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / 15 अगस्त 2019 का राशिफल : आज जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, जानें कैसा रहेगा गुरुवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.