script18 August 2019 का राशिफल : रविवार को इनकी समस्या का होगा समाधान और आपका? | today horoscope : aaj ka rashifal 18 august 2019 | Patrika News

18 August 2019 का राशिफल : रविवार को इनकी समस्या का होगा समाधान और आपका?

locationभोपालPublished: Aug 17, 2019 06:00:01 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

18 August 2019 का राशिफल : रविवार को इनकी समस्या का होगा समाधान और आपका?

Aaj Ka Rashifal 28 September 2019

18 August 2019 का राशिफल : रविवार को इनकी समस्या का होगा समाधान और आपका?

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी। शुभ रंग सफ़ेद। आभूषण की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today : आपकी कार्य पद्दति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत् उपकरण पर खर्च संभव है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today : जो भी करें बहूत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। शुभ रंग गुलाबी।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today : अध्ययन में रूचि न होने से परिवार जनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्रीयंत्र की स्थापन जरुर करें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today : परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन ईच्छित कार्य सिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today : आपके व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today : संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today : निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवन साथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आपके घर की लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today : घर के काम काज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today : आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आपका मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today : आकस्मिक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम व कुमकुम जरूर खरीदें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो