scriptToday horoscope : सोमवार 29 जनवरी 2018 – जानिए कैसा रहेगा आज आपका भाग्य | Today horoscope : latest daily horoscope - 29 january 2018 | Patrika News

Today horoscope : सोमवार 29 जनवरी 2018 – जानिए कैसा रहेगा आज आपका भाग्य

locationजयपुरPublished: Jan 29, 2018 05:49:11 am

Aaj Ka rashifal in Hindi : 29 january 2018- सोमवार का राशिफल – जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

Aaj Ka rashifal in Hindi

सोमवार को भगवान भोल शिव शंकर की पूजा की जाती है। तो आइए जानते है आज आपके जीवन में क्या क्या परिवर्तन हो सकता है और क्या कहते है आज आपके सितारे ….

 

मेष– कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें।

 

वृषभ– संतान के कार्यों से दु:खी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

 

मिथुन– अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

 

कर्क– विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष छवि बिगाडऩे की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

सिंह– दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या– क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

 

तुला– दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं।

 

वृश्चिक– कई दिनों से किसी से मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

 

धनु- माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

 

मकर– बोलने से पहले सोचें। झूठ बोलने से बचें। दुव्र्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी।

 

कुम्भ– आजकल आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबधित रोग से पीडि़त रहेंगे।

 

मीन– परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो