राशिफल

ज्योतिषः आज हैं ये तीन शुभ योग, आपको हो सकता है ये फायदा

शुक्रवार को तीन अच्छे योग बन रहे हैं। इस
दिन कुमार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र होने से अमृत योग तथा
सूर्य-चंद्रमा की अच्छी स्थिति से सुकर्म योग भी बन रहा है

Jan 29, 2016 / 03:55 pm

सुनील शर्मा

zodiac sign weekly horoscope Rashifal

शुक्रवार को तीन अच्छे योग बनने से सभी को राहत मिलने के आसार रहेंगे। इस दिन कुमार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र होने से अमृत योग तथा सूर्य-चंद्रमा की अच्छी स्थिति से सुकर्म योग भी बन रहा है। इनके प्रभाव से व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन में भाग्यवश आने वाली समस्याएं दूर होती हैं साथ ही पहले से अटके काम भी बनना शुरू हो जाते हैं।


मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार जनों द्वारा आप की पसंद को नकारा जा सकता हे। घर की साज सज्जा पर धन खर्च होगा। बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को उधार न दें। स्टूडेंट्स कुछ परेशान जरूर होंगे, लेकिन परेशानियों का हल मिल जाएगा। किसी के पारिवारिक झंझटों में न पड़ें।

प्रेम- संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर बनेंगे।

स्वास्थ्य- भोजन में परहेज रखें, मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।


वृषभ (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो): नौकरी के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढेगी। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में परेशानियां खत्म हो सकती हैं। साथी से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आज अपने जीवनसाथी के साथ जा कर किसी देवी मन्दिर में सौभाग्य सामग्री अर्पण करे निजी जीवन में तनाव कम होगा।

प्रेम- पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्यार भरी बातें होंगी। या यूं कहें कि आपकी हर मनचाही मुराद पूरी होगी।

स्वास्थ्य- सेहत कमजोर रहेगी। दिमाग के ज्यादा इस्तेमाल से बचें, बीपी की समस्या हो सकती है।


मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा): आप अपना काम मन लगा कर करें। लोग आपके बारे में क्या बोल रहे हैं, इस बात पर ध्यान न दें। निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी को पैसा देने से बचें। कहीं पैसा लगाने से भी बचें। परिवार के कार्यो में भागदौड़ रहेगी।

प्रेम- खुद पर नियंत्रण करना सीखें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। पार्टनर के साथ कुछ नया करने का प्लान बन सकता है।

स्वास्थ्य- मस्त रहें, आज आपके स्वास्थ्य पर कोई खतरा नहीं है।


कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): लम्बे समय से चली आ रही बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसायिक यात्रा लाभप्रद रहेंगी, निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधिकारियों के कारण तनाव भी हो सकता है। कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को सहयोग मिलेगा। किसी से भी विवाद न करें। मित्रो से लाभ मिलेगा।

प्रेम- प्रेम लाइफ के लिए दिन शुभ है, लव पार्टनर से रोमांस और प्यार मिलने की पूरी उम्मीद है बशर्ते उनका मूड सही रहे।

स्वास्थ्य- पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। कोई नई शुरूआत कर सकते हैं।


सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): सुख साधनो पर खर्च बढ़ेगा। आप की लापरवाही से पुराना रोग उभर सकता है। लाभ अवसर हाथ से निकलेंगे। कार्यस्थल विवाद न करें, मूड भी खराब हो सकता है। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। नया करने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। जोखिम भरे फैसले न लें। लोग आपकी उन्नती और रहन सहन से द्वेष करेगे।

प्रेम- आज आप अपने प्यार से जो भी चाहेंगे, आपको मिलेगा लेकिन बदले में आपको भी उनकी इच्छाएं पूरी करनी पड़ सकती हैं।

स्वास्थ्य- खान-पान पर विशेष ध्यान दें, पेट की बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।


कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो): कारोबार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी योग्य संत से भेंट सम्भव हे। निजी जीवन में चिंता व तनाव रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज बिजनेस में बड़ा फायदा मिल सकता है। धन लाभ होगा। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे। सम्पति के बड़े सौदे लाभ देंगे।

प्रेम- अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें, उसे आज आपके साथ की जरूरत है। आज आपको अपने प्यार के साथ प्रसन्नता, खुशी और शांति मिलेगी।

स्वास्थ्य- पूरे दिन प्रसन्नता रहेगी, स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है।


तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): अपनी बात मनवाने के लिए आप कुछ भी कर सकते हे। कारोबार में नई योजना बनेगी। जो लाभदायक रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। ज्यादा क्रोध अच्छी बात नही हे। नए ऑफर मिल सकते हैं। आज अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घमंड न करें।

प्रेम- लव अफेयर्स के लिए चुनौती भरा समय है। जाने-अनजाने पार्टनर के साथ टेंशन हो सकती है।

स्वास्थ्य- पूरे दिन शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान अनुभव होगी।


वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): लंबे समय के बाद परिवारजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। सास ससुर से उपहार प्राप्त होगा। जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। गलती से अपना कोई भेद किसी के भी सामने नहीं खोलें। कार्यस्थल पर अस्वस्थता से विघ्न उत्पन्न होंगे। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी।

प्रेम- आज यही बेहतर रहेगा कि अपने लाइफ पार्टनर की गलतियों को भूल जाएं और उन्हें क्षमा कर दें। बिना वजह किसी मामले को तूल न दें।

स्वास्थ्य- पेट की बीमारियों तथा सिरदर्द से जूझना पड़ेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।


धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): आपकी वजह से किसी का भी मन दुखी न हो ऐसी कोशिश करे। जरूरी सहयोग मिलेगा। क्रोध से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन आज अपने कामों से अधिकारियों की नजर में उठ जाएंगे। परिवारजनों द्वारा आपके त्याग और मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता हे।

प्रेम- अपने दिल और दिमाग को काबू में रखें अन्यथा आज आपके दिल में उठती भावनाओं का जोश आपसे कुछ गलत करवा सकता है। पूरा दिन लाइफ पार्टनर के साथ आनंद से बीतेगा।

स्वास्थ्य- नई बीमारियां आपसे दूर रहेंगी परन्तु पुराने रोगों के चलते आप परेशान हो सकते हैं।


मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): व्यापार में नए लोगों से संपर्क होगा। अपनों से बड़ों का सम्मान करे। व्यवसाय करने की नीति को समझे। राजकीय बाधा दूर होगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ में वृद्धि करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मतभेद होने से परेशान रहेंगे। पैसों का फायदा होगा। किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। आज किसी जरूरत मन्द व्यक्ति को वस्त्र दान करे।

प्रेम- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रेम लाइफ के लिए दिन भी अच्छा रहेगा। आप और पार्टनर आज रोमांस का लुत्फ उठाएंगे।

स्वास्थ्य- आज आपकी सेहत ठीक रहेगी कोई चिंता करने योग्य बात नहीं है।


कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): लम्बे समय से अटके मामले सुलझ सकते हे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ा कोई खास काम पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को भाग्य का सहयोग मिलेगा। कोई नया व्यापार शुरु करने के योग हे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

प्रेम- आज यौन संबंधों के लिए अनुकूल माहौल मिल सकता है। पार्टनर के सहयोग से प्रेम लाइफ यादगार और कुछ खास रहेगी। अफेयर्स में कोई विशेष फैसला ले सकते हैं।

स्वास्थ्य- अन्य दिनों के मुकाबले आज सेहत ठीक रहेगी।


मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची): आपकी नासमझी की वजह से निजी जीवन में तनाव आ सकता हे। आर्थिक मामलो को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। आज नौकरी बदलने का भी मूड बन सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अस्वस्थता कार्य को बाधित करेगी। परिवारजनों से मान-सम्मान कम मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

प्रेम- पार्टनर को समय देना आपके लिए लकी साबित होगा। आपकी खराब चल रही मैरिड लाइफ में कुछ फुर्सत के पल मिलेंगे, जिनका उपयोग आप अपने संबंधों को पुनः बेहतर बनाने में कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- पेट की बीमारियों तथा सिरदर्द से जूझना पड़ेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / ज्योतिषः आज हैं ये तीन शुभ योग, आपको हो सकता है ये फायदा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.