scriptAaj Ka Rashifal 29 January: रविवार आपके लिए लाभकारी, जानिए किसके लिए नुकसानदायक | Today Predictions In Aaj Ka Rashifal 29 January Sunday beneficial | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 29 January: रविवार आपके लिए लाभकारी, जानिए किसके लिए नुकसानदायक

Published: Jan 28, 2023 05:01:36 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 29 January: आप सोच रहे हैं कि रविवार 29 जनवरी का दिन कैसे बीतेगा तो आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 January) में हम लाए हैं आपके सवाल का जवाब। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम पेश कर रहे हैं दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) , जिसमें सितारों की चाल के आधार पर आज के दिन की भविष्यवाणी (Predictions Today) की गई है।

aaj_ka_rashifal.jpg

aaj ka rashifal

मेष : रविवार राशिफल मेष के अनुसार पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि 29 जनवरी को कोई आकस्मिक बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है। कार्यस्थल पर आपकी व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश हो सकता है। ध्यान दें।

वृषभ : आज का राशिफल 29 जनवरी के अनुसार वृषभ राशि वालों की पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। पुराना धन मिल सकता है। रविवार के दिन रूका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। संतान के विवाह से संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशिफल के अनुसार 29 जनवरी रविवार को जातक अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बन सकती है। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें, अपने आप को संभालें संगति बदलें।

कर्क : पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि आज के दिन कर्क राशि वाले रविवार के दिन कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रह सकते हैं। इस दिन शत्रु भी सक्रिय रह सकते हैं। आज आप पर थकान हावी रह सकती है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः Horoscope Today 29 January: आज इन राशियों को धन लाभ, इनके लिए नौकरी का योग


सिंह : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार सिंह राशि वालों को आज जल्दबाजी में हानि से हो सकता है। इसलिए उतावलेपन के साथ कोई काम करने से बचना चाहिए। परिवार में चिंता तथा तनाव का वातावरण रह सकता है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

कन्या : आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक्युद्ध हो सकता है। इसलिए सतर्क रहें, यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज के दिन राजकीय बाधा दूर हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें और वर्ना नुकसान हो सकता है।
https://youtu.be/LSsOklUrbt4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो