scriptआज 16 नवंबर 2021 का कन्या राशिफल, परिजनों का सहयोग मिलेगा | Today's Virgo Horoscope Tuesday,16 november 2021 | Patrika News

आज 16 नवंबर 2021 का कन्या राशिफल, परिजनों का सहयोग मिलेगा

Published: Nov 16, 2021 10:19:41 am

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

virgo.jpg
राशिचक्र की छठी राशि कन्या के कारक ग्रह बुध हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं।इनकी वाणी आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है।
इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 16वें दिन कन्या का राशिफल क्या कहता है?
आज कन्या का राशिफल:
भूलने की आदत आज आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है। मन की बात हर किसी को बताने से बचें। परिजनों का सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे।

आय के कुछ नए स्रोत खुलेंगे। सभी लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने की आवश्यकता है। आप पाएंगे की आपकी स्थिति में सुधार हो रहा है। घरेलू मोर्चे पर जश्न का माहौल बना हुआ है। आज किसी मनोरंजक यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।
शुभ रंग: फ़िरोज़ी

भाग्यशाली वर्णमाला: G

अनुकूल अंक: 9

अनुकूल सलाह : मन की बात हर किसी को न बताएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो