आज का पंचांग 07 जनवरी 2018
आज का पंचांग 07 जनवरी 2018

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति पौष 17 शक संवत् 1940 पौष शुक्ल प्रतिपदा सोमवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 23, रबि-उल्सानी 30, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 9 बजकर 19 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 36 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय में पूर्वरत कार्य का विस्तार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
बव करण प्रातः 9 बजकर 19 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज ही चंद्र दर्शन, मुहूर्त 45।
आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (जा, जी, खी, खू) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से गतिशील होंगे। उद्योग में प्रयुक्त कलाओं के विशेष जानकार होंगे। ऐसे जातक अवसरवादी व राजकाज में रूचि रखने वाले होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi