आज का राशिफल: बुधवार के दिन इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य! जबकि इनको मिल सकता है धोखा
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

आज 06 मई 2020 को बुधवार का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार की संज्ञा प्राप्त है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश माने जाते हैं। वहीं बुध को बुद्धि का कारक ग्रह भी माना गया है। इसका रंग हरा व रत्न पन्ना है। बुध के संबंध में ये भी मान्यता है कि ये ग्रह जिन ग्रहों के प्रभाव में होता है, उन्हीं के अनुसार फल देता है।
आज का विशेष : Todays special
पं श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज के दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि बुधवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी।
MUST READ : कोरोना की जन्मपत्री - जानिये कब है इसका मृत्यु योग

वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लेकर दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यपु का वध किया था। लिहाजा इस दिन भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा करने के अलावा देवी छिन्नमस्ता की जयंती भी मनायी जाएगी| वहीं दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू हो जाएगा। जबकि रात 8 बजकर 38 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा।
आज का राशिफल AAJ KA RASHIFAL : 06 मई 2020
01. मेष राशि :-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। एक ओर जहां इस दिन आप नवीन कारोबार में सफल होंगे। वहीं कार्यस्थल पर विवाद की संभावनाओं के बीच इस दिन आप पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।
02. वृषभ राशि :-
आज किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करे। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम करें।
03. मिथुन राशि :-
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढेगा।
04. कर्क राशि :-
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
MUST READ : बुध हुए अस्त, जानिये राशियों पर असर

05. सिंह राशि :-
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी।अ पने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
06. कन्या राशि :-
अपनी जीवन शैली को बदलने की कोशिश करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश कर सकते हैं।
07. तुला राशि :-
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव हे।
08. वृश्चिक राशि :-
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
09. धनु राशि :-
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दुरिया बड़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहें। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
10. मकर राशि:-
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें नहीं तो नुकसान की संभावना है। बिना मांगे किसी को भी अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
11. कुम्भ राशि:-
अपने विवेक से काम करें। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
12. मीन राशि :-
कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi