script

वीडियो ​राशिफल : आज रुद्रावतार श्री हनुमान की कृपा से कैसा रहेगा आपका दिन

locationभोपालPublished: Jul 06, 2020 05:42:14 pm

आज 07 जुलाई 2020 को मंगलवार Tuesday का दिन…

video rashifal of 07 july 2020 tuesday aaj ka video horoscope

video rashifal of 07 july 2020 tuesday aaj ka video horoscope

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि ( 09:02 AM तक तृतीया ) व दिन मंगलवार ( 07 july 2020, Tuesday ) का है। इस दिन श्रवण नक्षत्र ( 11:56 PM तक धनिष्ठा ) रहेगा। वहीं आज ही सावन 2020 का पहला मंगलवार भी है।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 07 July 2020, Tuesday

1. मेष राशि- प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में रुचि की कम रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। व्यय वृद्धि के चलते तनाव व चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

2. वृषभ राशि- अपने व्यवसाय को ले कर यात्राओं की संभावनाओं के बीच प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। बकाया वसूली होगी। लेकिन, घर के किसी सदस्य की चिंता के बीच अस्वस्थता रहेगी।

3. मिथुन राशि- कार्यप्रणाली में सुधार के चलते भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।रोज नई योजना बनाने के चलते मेहनत अधिक होगी। परिवार में पूछ परख कम होगी।

4. कर्क राशि- आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहने के साथ ही राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी देव स्थान भ्रमण के दौरान नए लोगों से मित्रता हो सकती है, लेकिन संभलकर रहें। दुर्घटनादि से बचते हुए, किसी से विवाद न करें।

5. सिंह राशि- आज विवाद से बचना होगा इसके अलावा आज अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा। दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

6. कन्या राशि- वैवाहिक यात्रा सफल रहने के साथ ही आज मकान बदलने से लाभ होगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कार्य में बाधा संभव है। गृहस्थ सुख मिलेगा।
7. तुला राशि- संपत्ति के बड़े सौदे आज लाभ दे सकते हैं। वहीं कार्यस्थल में उन्नति के साथ ही निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान भी होगी।

8. वृश्चिक राशि- समय के परिवर्तन से राहत के साथ ही आज अनाज में निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज के दिन व्यापार सोच विचार कर करें अन्यथा अचानक हानि की संभावना है।
9. धनु राशि- अपने हौंसले से ही आज आप उन्नति करेंगे, शुभ समाचार मिल सकता है। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। आपसी विवाद से बचें, साथ ही नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे। माता पिता के स्वस्थ्य का खास ध्यान रखें।
10. मकर राशि- कार्यसिद्धि के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। लेकिन आपमें से कुछ की कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद की संभावना है।आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं, हालांकि बातचीत से काम बन जाएंगे।
11. कुंभ राशि- पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। ऐसे में मित्रों से शुभ समाचार मिलने के साथ ही आत्मसम्मान बढ़ेगा।

12. मीन राशि- आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। वहीं निवेशादि भी सफल रहेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। आज किसी से भी न तो विवाद करें, और न ही अपने अधिकारो का गलत प्रयोग न करें।

ट्रेंडिंग वीडियो