scriptवीडियो राशिफल : शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगा विशेष लाभ! | video rashifal of 12 june 2020 friday aaj ka video horoscope | Patrika News

वीडियो राशिफल : शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगा विशेष लाभ!

locationभोपालPublished: Jun 11, 2020 04:26:05 pm

आज 12 जून 2020 को शुक्रवार यानि मां लक्ष्मी का दिन…

video rashifal of 12 june 2020 friday aaj ka video horoscope

video rashifal of 12 june 2020 friday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि ( 10:52 PM तक – अष्टमी ) व दिन शुक्रवार का है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र ( 06:49 PM तक – पूर्व भाद्रपद ) रहेगा।


आज का राशिफल : Today Rashifal – 12 JUNE 2020,Friday

1.मेष राशि :- आज आपके प्रयासों से यश वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। मित्र मिलन के योग बनते। व्यवहार में नम्रता बनाते हुए घर-में शांति बनाएं रखे।

2. वृषभ राशि :- आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। लेकिन, आर्थिक निवेश में हान‍‍ि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी।

3. मिथुन राशि :- पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में बिना सोचे समझें काम करने से हानि की संभावना है। वहीं आपकी लापरवाही से रोग व कष्ट का भय बना हुआ है।

4. कर्क राशि :- आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। उधार के लेनदेन से आज बच कर रहे।आपके के कार्यो में अवरोध से परेशान होंगे।आज धैर्य ही काम आएगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

5. सिंह राशि :- उत्साह में वृद्धि के बीच आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।

6. कन्या राशि :- आज समाज में मान व यश में वृद्धि के योग के बीच शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतो का आशीर्वाद मिलेगा।

7. तुला राशि :- व्यवसायिक लाभ के योग के बीच समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा, लेकिन पुराने रोग उभरने की संभावना है अत: सतर्क रहे।

8. वृश्चिक राशि :- अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। जबकि निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते दिख रहे हैं। अनावश्यक खर्च के बीच स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

9. धनु राशि :- व्यवसायिक कार्य में लाभ के अवसर के बीच निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। दिन की सार्थकता को समझे और अपने उद्देश्य के प्रति कार्य करें।

10. मकर राशि :- धनलाभ के योग के बीच आपके वर्चस्व को देख कर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात के दौरान व्यवहार कुशल बनने की आवश्यकता है। लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे।

11. कुम्भ राशि :- आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन कार्यसिद्धि न होने से निराशा के चलते चिड़चिड़ापन होगा। विवादों से दूर रहें। कष्टों मुक्ति मिलेगी।

12. मीन राशि :- आप कार्य योजना के विस्तार की संभावना के बीच दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापरिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो