scriptवीडियो राशिफल : रविवार के दिन इन 7 राशिवालों पर सूर्यनारायण रहेंगे मेहरबान | video rashifal of 14 june 2020 Sunday aaj ka video horoscope | Patrika News

वीडियो राशिफल : रविवार के दिन इन 7 राशिवालों पर सूर्यनारायण रहेंगे मेहरबान

locationभोपालPublished: Jun 14, 2020 11:23:04 am

आज 14 जून 2020 को रविवार का दिन…

video rashifal of 14 june 2020 Sunday aaj ka video horoscope

video rashifal of 14 june 2020 Sunday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि ( 03:19 AM, जून 15 तक ) व दिन रविवार का है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र ( 12:22 AM, जून 15 तक ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 14 JUNE 2020,Friday

1. मेष राशि :- व्यापार अच्छा चलने के साथ ही अचानक धन प्राप्ति संभव है। आज आप को परिजनों इष्ट मित्रों से भेंट होने के साथ ही उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। मेहमानों का आगमन होगा।

2. वृषभ राशि :- दिन शुभ है, कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे और सफल होंगे। सुबह से ही कार्यो की व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कार्य में दिन बीतेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

3. मिथुन राशि :- अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास बढेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।काम की व्यस्थता में परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। मन पसन्द भोजन मिलेगा।

4. कर्क राशि :- व्यक्तिगत समस्या का निदान होगा। व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रख कर कार्य करें। स्वास्थ्य लाभ होगा। आज परिजनों के साथ सत्संग का लाभ मिलेगा।

5. सिंह राशि :- नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे पर सम्भल कर रहे।अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। आज का दिन आप मेहमानों की खातिरदारी में लगे रहेंगे।
6. कन्या राशि :- प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाहन सुख मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। व्यवसाय में सतर्कता और सावधानीपूर्वक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम नहीं करें।

7. तुला राशि :- आज लाभकारी निवेश बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। बड़े व प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन प्राप्ति के योग हे। जोखिम, जवाबदारी के कामों में सावधानी आवश्यक है।
8. वृश्चिक राशि :-आज व्यापार अच्छा चलेगा। आशानुरूप आमदनी होगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होने वाला है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

9. धनु राशि :- स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण से नाखुश रहेंगे। किसी की भी निंदा न करें। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
10. मकर राशि :- समय पर काम होने से राहत मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुभव् से लाभ होगा। समय के सदुपयोग के बीच निवेश में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ देव दर्शन होगें। आज खर्च अधिक होने की उमीद है।
11. कुम्भ राशि :- कारोबार में दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। व्यवहार कुशलता व सहनशक्ति के बल पर समस्या का समाधन होगा। मित्रो से सहयोग मिलेगा।

12. मीन राशि :- आर्थिक मामलों में आज लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रलोभन से बचने के अलावा दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें वरना अपना ही नुकसान कर लेंगे। परिवार की समस्याएं स्वविवेक से हल होंगी। दूसरों को देख कर द्वेष करना छोड़ दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो