scriptAaj Ka Rashifal – 01 November 2021: कन्या राशि वालों को मिल सकती है पदोन्नति | Virgo Horoscope Today 01 November 2021 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal – 01 November 2021: कन्या राशि वालों को मिल सकती है पदोन्नति

Published: Oct 31, 2021 08:16:25 pm

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

virgo.jpg
राशिचक्र की छठी राशि कन्या के कारक ग्रह बुध हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं।इनकी वाणी आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन कन्या का राशिफल क्या कहता है?
आज कन्या का राशिफल:

आज इस राशि के व्यापारियों को लाभ, प्रतिष्ठा की प्राप्ति की संभावना के बीच कुछ नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को आज उन्नति मिल सकती है। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता लाता दिख रहा है। व्यापारिक प्रवास के दौरान लाभ की संभावना है। आज शिक्षा में सफलता तो राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होने की संभावना है। उचित होगा कि आज व्यक्तिगत कार्यों में लापरवाही से बचें। पुराने मतभेद एक बार फिर सामने आने के बीच आज पैसों को लेकर कोई मामला आपको टेंशन में ला सकता है।
आज आपके लिए आसमानी व हरा रंग शुभ है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो