scriptToday Horoscope- 17 November 2021: कन्या राशि वालों का समय उपयुक्त है | virgo horoscope today 17 november 2021 | Patrika News

Today Horoscope- 17 November 2021: कन्या राशि वालों का समय उपयुक्त है

Published: Nov 16, 2021 06:39:42 pm

आज क्या कहते हैं कन्या राशि वालों के ग्रह?

virgo.jpg
राशिचक्र की छठी राशि कन्या के कारक ग्रह बुध हैं। कन्या राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं।इनकी वाणी आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह नवंबर की 17 तारीख को कन्या का राशिफल क्या कहता है?
आज कन्या का राशिफल:
समय उपयुक्त चल रहा है, सभी ज़रूरी कार्य पूरे होंगे। यात्रा स्थगित हो सकती है। संतान के विवाह को लेकर परेशान रहेंगे। किसी विशेष सामाजिक कार्य में शामिल होंगे। स्वास्थ अनुकूल रहेगा।
कहीं से अप्रत्याशित रूप से धन या संपत्ति आ सकती है। आज आप उन लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे जो आपके सर्कल में हैं। काम पर आपके प्रदर्शन की सराहना और पुरस्कृत होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: लेमन

भाग्यशाली वर्णमाला: P

शुभ अंक: 1

अनुकूल सलाह : मेहनत से जी न चुराएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो