scriptSaptahik Rashifal (07 जून से 13 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह | Virgo Weekly Horoscope between 07 June to 13 June 2021 | Patrika News

Saptahik Rashifal (07 जून से 13 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

locationभोपालPublished: Jun 07, 2021 09:44:05 am

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Kanya Saptahik Rashifal

Virgo Weekly Horoscope

जीवन का हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (07 June to 13 June) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह कुछ राहत भरा रहने की संभावना है। इस सप्ताह मुमकिन है कि रोमांटिक स्तर पर आपकी बात बन जाए। क्योंकि जिसे आप पसंद करते हैं, उसकी ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकता है। इस दौरान आप चुनौतियों से पार पाने में कुछ हद तक कामयाब होंगे।

इसके अलावा इस समय यदि आपके साथी आपसे कुछ सीखना चाहते हैं, तो उन्हें जरूर बताएं, लेकिन ये न सोचें कि वो आपके अनुसार ही सारा काम करेंगे।

सप्ताह की शुरुआत में जो चीजें आपके कंट्रोल में हैं, उन्हीं को संचालित करने की कोशिश करें। मार्केटिंग या रिटेल के क्षेत्र में काम करने वाले अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। जिससे अधिकारी आपको सपोर्ट करते दिखेंगे।

वहीं सप्ताह के मध्य में कुछ घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जिन पर आप घर के ही किसी वरिष्ठ की मदद से जीत पा सकते है। इस समय जिंदगी उबर कर धीरे-धीरे पटरी पर आती दिखाई देगी, हालांकि आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा।

सप्ताह का अंतिम पड़ाव कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। इस दौरान कोई नया सहकर्मी आपको निवेश से संबंधित अच्छी सलाह दे सकता है। इसके अलावा इस समय कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आप किसी कठिन घड़ी में एक अजनबी की मदद से बच सकते हैं।

उपाय: हर रोज गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

लकी दिन: बुधवार,शनिवार,रविवार।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो