scriptSaptahik Rashifal (10 मई से 16 मई 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह | Virgo Weekly Horoscope between 10 May to 16 May 2021 | Patrika News

Saptahik Rashifal (10 मई से 16 मई 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

locationभोपालPublished: May 11, 2021 12:30:14 pm

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Kanya Saptahik Rashifal

Virgo Weekly Horoscope

जीवन का हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (10 may to 16 may 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)
ये सप्ताह पिछले सप्ताह की अपेक्षा कुछ अनुकूल रहेगा, लेकिन कुछ परेशानियां अभी भी लगी रहेंगी। इस दौरान प्रगति बनाए रखने के लिए मनोयोग से कार्य करना होगा। यदि आपको भविष्य में वर्तमान में आ रही परेशानियों से बचना है तो आपको स्वयं में कुछ परिवर्तन करने होेंगे ।

सप्ताह के अंत में कुछ अनमनापन रह सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। उचित होगा भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय मेहनत करें। इस समय आप परिजनों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

यह समय चुनौतियों से भरा रहेगा, जिसके चलते आपको लगातार संघर्ष करना पड़ेगा। ऐसे में कई कार्यों में देरी की संभावना बन रही है, जिनके लिए आपको धैर्य और विवेक से काम लेना पड़ेगा। वहीं इस सप्ताह अधिक व्यय की भी संभावना है। जबकि कार्यक्षेत्र में आप धीरे-धीरे उन्नति की ओर बढ़ेंगे।

बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सकारात्मक सुधार होगा। सेहत को लेकर जागरुक रहें। इस समय डायबिटीक मरीज अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ख्याल रखें। और काम के साथ—साथ खान-पान उपचार व व्यायाम पर भी ध्यान दें।

प्रेम प्रसंग में मजबूती आएगी। वही कई बार हम जो चाहते हैं वह नहीं हो पाता, ऐसी हर स्थिति में भी खुश रहने की कोशिश करें।

उपाय: श्री गणेश के मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

लकी दिन: रविवार, मंगलवार, शुक्रवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो