scriptWeekly Horoscope 20 to 26 November 2022- मकर से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह? | weekly horoscope 20 to 26Nov.2022 saptahik rashifal capricorn to pisce | Patrika News

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022- मकर से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह?

Published: Nov 19, 2022 07:31:55 pm

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

makar_to_meen.jpg

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मकर से मीन राशि के जातकों के लिए 20 से 26 नवंबर 2022 तक क्या कहता है।

– मकर का साप्ताहिक राशिफल : Capricorn Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

शनि की इस राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशाओं को कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानी आ सकती हैं। आपकी मेहनत और प्रयास को नजरंदाज किया जा सकता है, जिससे मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी परेशानियां बढ़ाएंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। समस्याओं का समाधान खुद ही खोजना होगा। इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का भी सहयोग कम मिल पाएगा। उचित होगा कि भाग्य के भरोसे न बैठें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कॅरियर और कारोबार के लिए किए प्रयास में थोड़ी-बहुत सफलता दे सकते हैं। ध्यान रहे भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम न उठाएं।

शुभ रंग : लाइट येलो, नेवी ब्लू

अनुकूल सलाह : श्री हनुमान चालीसा का हर रोज पाठ करें और मुमकिन हो तो शनिवार के दिन भैरव के मंदिर अवश्य जाएं।

 

 

– कुंभ का साप्ताहिक राशिफल : Aquarius Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

शनि की इस राशि के जातक अपनी बुद्धि और विवेक का सही प्रयोग कर कॅरियर और कारोबार में ज्यादा सफलता पा सकते है। ध्यान रहे व्यवसायी इस दौरान बड़ा सौदा या धन निवेश करते समय अपने इष्ट-मित्रों की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने ईगो को पीछे रखकर सभी के साथ मिलजुल कर कार्य करें।

अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कई स्थितियों को अपनाना होगा उचित होगा कि अवसर का पूरा लाभ उठाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय छात्रों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। नौकरी में बदलाव चाहने वालों को नए और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुभ रंग : भूरा, हल्का नीला

अनुकूल सलाह : भगवान शिव का जाप करें व शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं।

 

 

– मीन का साप्ताहिक राशिफल : Pisces Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

देवगुरु बृहस्पति की इस राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले सोच-विचार अवश्य करना है। काम को जल्दबाजी में करने से बचें, नहीं तो लाभ की जगह हानि हो सकती है। कोई भी अनुबंध करने से पहले पूरी तरह कागजों को पढ़ लें इसके बाद ही संबंधित सभी कागजों पर अपने हस्ताक्षर करें यानि भूलकर भी बगैर ठीक से पढ़े किसी कागज में दस्तखत न करें। असमंजस की स्थिति या फिर कोई बड़े निर्णय को लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। रोजगार की तलाश करने वालों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशाओं पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है या उन्हें अनचाही जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस दौरान संतान की चिंता मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगी। जीवनसाथी के साथ सप्ताह के उत्तरार्ध में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है।

शुभ रंग : सफेद, पीला

अनुकूल सलाह : सूर्य नारायण को हर रोज तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

 

 

Must Read- Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो