scriptWeekly Horoscope 27 Nov.to 03 Dec. 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह | weekly horoscope 27 Nov.to 03 Dec.2022 rashifal aries to gemini | Patrika News

Weekly Horoscope 27 Nov.to 03 Dec. 2022- मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

Published: Nov 27, 2022 04:35:17 pm

27 Nov.-3 December 2022, Rashifal Weekly in Hindi: 2022 का राशिफल। साप्ताहिक,दैनिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Weekly Rashifal and know about health, career and prosperity.

mesh_to_mithun.jpg

,,

Weekly Horoscope 27 November to 03 December 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।
वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

मेष राशि: Aries Weekly Rashifal
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह भाग्योदय के साथ नए कार्य की शुरुआत
करवाएगा। विशेष प्रकल्प में सफलता की संभावना है। व्यापार में रिकवरी वाला समय है। नए निवेश भी लाभकारी रहेंगे। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां | महिला तथा छात्रवर्ग को उच्च प्रशासन में सेवाकार्य के अवसर।
शुभ रंग : नींबू पीला, केसरिया

शुभ अंक : 2, 7 विशा: पूर्व, दक्षिण

अनुकूल सलाह : अनुकूल अवसरों का लाभ लेने से सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि: Taurus Weekly Rashifal
उतार चढ़ाव से सप्ताह की शुरुआत होगी। मंगलवार से कुछ सहयोगी नए तरीके से कार्य की शुरुआत करवाएगें। आर्थिक मापदण्डों को लेकर कोई विशेष योजना बनने वाली है। नौकरी में पदवृद्धि को लेकर उत्साहित रहेंगे।
Must Read- Weekly Horoscope 27Nov. to 03Dec 2022- मकर से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ये साप्ताह

महिला-छात्रवर्ग को फिल्मांकन तथा निर्माण से जुड़े रूपहले क्षेत्र में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : गुलाबी, चमकीला सफेद

शुभ अंक: 6, 8 विशा: नैऋत्य, मध्यपश्चिम

अनुकूल सलाह : सहयोगियों के साथ सामंजस्य स्थापित करें।


मिथुन राशि: Gemini Weekly Rashifal
समसत्तक चन्द्रमा रुके धन का प्राप्त करवाएगा। कोई विशिष्ट सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक मामलों में अनुकूलता से तनाव समाप्त होगा। व्यापार में बुधवार तक का समय निवेश के साथ लाभकारी रहेगा। महिला-छात्रवर्ग को प्रोफेशलन स्टडीज इन बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्र में अक्सर।
शुभ रंग : गहरा हरा, दूधिया सफेद

शुभ अंक: 1, 3 विशा : वायव्य, ईशान

अनुकूल सलाह : सामाजिक तथा आर्थिक मामलों पर ध्यान दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो