scriptweekly horoscope : साप्ताहिक फलादेश (28 जनवरी से 3 फरवरी 2018) कैसा रहेगा आपका भाग्य इस सप्ताह, जानिए | weekly horoscope : 28 january to 3 February 2018 | Patrika News

weekly horoscope : साप्ताहिक फलादेश (28 जनवरी से 3 फरवरी 2018) कैसा रहेगा आपका भाग्य इस सप्ताह, जानिए

locationजयपुरPublished: Jan 28, 2018 05:14:29 am

weekly horoscope : 28 january to 3 February 2018 – जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह आप के लिए

weekly horoscope

weekly horoscope – आखिरी सप्ताह में कुछ राशि वालों के लिए रहेगा शुभ तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

 

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मृगशिरा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह नए व्यवसाय की रूपरेखा बनाएगा। बाहरी संसाधनों से आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए सोम, मंगल , बुध तीनों ही दिन व्यवसाय की प्रगति के लिए अनुकूल है।नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला व छात्रों को गैर राजकीय सेवाओं में अवसर प्राप्त।

शुभ रंग : सफेद, लाल
शुभ अंक : 1, 4
दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : सादगीपूर्ण समय छिपी सफलता दिला सकता है।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
योजनाओं के फलीभूत होने का समय है। कार्य क्षेत्र मे विस्तार से मानसिकता में प्रगति होगी। लाभ के अन्य विकल्प सहयोग दे सकते हैं। व्यापारियों के लिए पत्थर से संबंधित बिचौलिए का कार्य आर्थिक प्रगति देगा। नौकरीपेशा में वैभव बढ़ेगा। पद की प्रगति संभव है। महिला-छात्रवर्ग को निर्देशन या निर्माण क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, गहरा पीला
शुभ अंक : 3, 8
दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : अनुकूल समय को साधते हुए लक्ष्य सफल बनाएं।

 

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
राशि पर चंद्रमा का गोचर बौद्धिक परिपक्वता देगा। योजनागत लाभ को अनुभव करेंगे। महिला मित्र के माध्यम से विशेष समस्या का समाधान इस सप्ताह संभव है। व्यापारियों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में प्रबंधकीय लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में अनुकूल परिस्थितियां प्रसन्नता देगी। महिलाओं को सरकारी नौकरी के अवसर।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला
शुभ अंक : 6, 7
दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : नीति परिवर्तन करते हुए धैर्य का परिचय दें।

 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लाभ के अवसरों की तलाश करेंगे। मंगलवार तक बैचेनी का भाव रहेगा। बुधवार की शाम से एकदम परिस्थिति में परिवर्तन आएगा। विशेष परिस्थितियों के चलते गुरुवार को कार्य करना बेहतर रहेगा। व्यापारियों के लिए गुरु , शुक्र लाभ देंगे। नौकरीपेशा में झल्लाहट का अनुभव। महिला तथा छात्रवर्ग विशेष प्रयास करें।

शुभ रंग : चटख लाल, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 2, 5
दिशा : वायव्य, पूर्व
अनुकूल सलाह : तकनीकियों का साधन सफलता का पर्याय है।


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक उलझनों का दौर समाप्त होगा। पुराने किए गए निवेश का इस सप्ताह फायदा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य लाभ होगा। नए लोगों से संपर्क व्यवसाय को नई दिशा देगा। व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ समय का लाभ मिलने वाला सप्ताह होगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, हल्दी पीला
शुभ अंक : 4, 8
दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : मित्रता का महत्त्व जीवन मूल्य में समझें।


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
लाभ के संयोग बनेंगे। व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी। व्यवसाय क्षेत्र में आर्थिक प्रगति के योग है। व्यापारियों के लिए बाजार से संबंधित बिचौलिए के सभी सौदे इस सप्ताह लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। नौकरीपेशा में उन्नति की प्रबल संभावना है। महिला तथा छात्रवर्ग को चित्र प्रबंधन या रेखांकन के क्षेत्र में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : फिरोजी, समुद्री हरा
शुभ अंक : 8, 9
दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र का लाभ लेने के लिए योजना बनाएं।

 

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
मिली-जुली मानसिकता से हैरानी होगी। विशेष निर्णयों पर दुविधा की स्थिति बनेगी। मंगलवार से कार्य की प्रगति आत्मविश्वास तथा संबंधित लक्ष्य की सफलता दिलाएगी। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 5, 6
दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : नीतिगत उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए आगे बढ़ें।


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
सोम, मंगल विशेष कार्य के लिए छोड़ दें। बुधवार से चंद्रमा की गति लाभ देने में सक्षम होगी। आर्थिक पक्ष भी सप्ताह मध्य में सफल होगा। व्यापारियों के लिए रेती की खदान से जुड़ा सौदा गुरु, शुक्र में लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में शुक्रवार का दिन विशेष होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासन में अवसर।

शुभ रंग : आसमानी नीला, गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 2, 4
दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : क्रियाशील रहते हुए लक्ष्य का साधें, लाभ होगा।


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक सफलता वाला यह सप्ताह मजबूती प्रदान करेगा। धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आध्यात्मिकता की और रूझान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों के लिए संतुलन वाला सप्ताह। नौकरीपेशा में सभी कुछ ठीक चलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को संबंधित कार्य क्षेत्र में विशेष प्रयासों से सफलता।

शुभ रंग : तोतापरी हरा, नारंगी
शुभ अंक : 1, 6
दिशा : पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : लाभ के लिए नई नीतियां शुभ फल देंगी।


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

वैचारिक मतभेद परेशान करेंगे। अस्थिरता वाला माहौल चिन्तित करेगा। बुधवार शाम से अनुकूल समय की शुरुआत पूरे सप्ताह को लाभान्वित कर देगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र परंपरागत व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ न मिलने से खिन्नता होगी। महिलाओं को सहकारिता से जुड़ें क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : खरबूजी पीला, हल्का हरा
शुभ अंक : 3, 9
दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : श्रम बढ़ाते हुए बौद्धिकता पर ध्यान देना होगा।

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजकीय व्यक्ति से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। प्रशासन से जुड़े मुद्दों में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यक्ति विशेष का लाभ मिलेगा। प्रयास करें। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग का क्षेत्र उछाल के साथ आगे बढ़ा सकता है। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को नगर निकाय से संबंधित पदों की प्राप्ति का अवसर।

शुभ रंग : केसरिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 6, 8
दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : निवेश की नीति का मूल्यांकन करना आवश्यक है।

 

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। बाहरी यात्रा किसी विशेष संबंध की शुरुआत कराएगी। सामाजिकता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की संभावना है। कहीं-कहीं आंतरिक कमजोरी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए मिश्रित लाभ वाला समय। नौकरीपेशा में अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के अवसर।

शुभ रंग : तरबूजी लाल, जामुनिया
शुभ अंक : 4, 5
दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का प्रयास करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो