scriptWeekly Horoscope: जानिए इस बार कैसी रहेगी आपकी होली | Weekly Horoscope: Know what is in your future on this holi | Patrika News

Weekly Horoscope: जानिए इस बार कैसी रहेगी आपकी होली

Published: Mar 01, 2015 10:27:00 am

मार्च के पहले सप्ताह में आ रही होली इस बार कुछ विशेष राशियों के लिए बुरी खबर लेकर आ सकती है

मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): इस सप्ताह चंद्र का नक्षत्र व्यावसायिक सफलता देने के लिए तत्पर है। पुरानी योजना इस समय लाभ देने के लिए आपको आगे बढ़ाएगी। कार्य की प्रगति प्रबंधन के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगी। मध्य में बाहरी संसाधनो से शुभ समाचार की प्राप्ति का भी संयोग है, अत: अपने प्रयासों में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें।
अनुकूल सलाह : व्यवसायिक गतिविधि बढ़ाने के लिए संयोजित कार्य प्रणाली अपनाएं।

वृष (Tauras) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो): चंद्र का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। आपके रूके कार्यों में प्रगति का समय है। गोचर काल में नक्षत्र आपके किसी विशेष कार्य के होने का संकेत दे रहे हैं। संभवतया लाभ की स्थिति बनेगी। मध्य में कुछ जगह आप हताशा अनुभव कर सकते हंै किन्तु आप खुदको व्यस्त रखते हुए कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।
अनुकूल सलाह : चिंतन में नकारात्मकता को स्थान न दें।

मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा): आपकी राशि पर चंद्रमा का प्रभाव आपको विकासजनित कार्य की ओर आगे बढ़ाएगा। साथ ही नए संपर्कों से प्रगति के अवसर प्रदान करेगा। बुध का शनि की राशि में गोचर बाहरी क्षेत्रों से लाभ की स्थिति एवं व्यावसायिक गतिविधि प्रदान करने में सक्षम माना जाता है जो प्राय: अनुकूलता देता है।
अनुकूल सलाह : तार्किक परिस्थितियों को ज्यादा तवज्जो न दें।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): राशि से बारहवां चंद्रमा सप्ताह के प्रथम दो दिन मानसिक अस्थिरता दे सकता है। किन्तु यह आपको आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक भी है। इस परिवर्तन को अनुकूलता की दृष्टि से लेते हुए आगे बढ़ें क्योंकि पारिवारिक दृष्टिकोण से आपको सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। अचानक बड़े लाभ के भी संकेत हैं।
अनुकूल सलाह : मिलजुल कर बैंठे तथा कार्य को सफल करने का प्रयास करे।

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): सप्ताहरंभ में लाभ के योग बन रहे हैं। पिछले समय से यह कालखंड आपके लिए अनुकूलता बना रहा है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही मांगलिक कार्य के लिए आपको केन्द्र बिन्दु बनाया जा सकता है जो किसी के जीवन के लिए विशेष महत्व रखेगा। लंबी की बजाए छोटी-छोटी यात्राएं लाभ देंगी।
अनुकूल सलाह : अपने कार्य तथा व्यवहार में समर्पण का भाव झलकने दे।

कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो): शासकीय कर्मचारी को पदोन्नति की प्राप्ति का संयोग बन रहा है। पिछले कुछ समय से नियत पद की प्राप्ति का यह सही समय है, अत: विभागीय कर्मचारियों से अनुकूल व्यवहार करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ की स्थिति बन रही है। पूर्वोत्तर दिशा से कोई शुभ समाचार व्यवसाय को नए आयाम देगा।
अनुकूल सलाह : कार्य तथा व्यवसाय के संबंध में नीति परिवर्तन करें।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते): वैचारिक दृष्टिकोण से अपने अधीनस्थों को मार्ग दर्शन दें। यदि परिजन हैं तो उन्हें प्रेम पूर्वक समझाएं और यदि कर्मचारी हैं तो उन्हे कार्य की पद्धति को समझाते हुए आगे बढ़ाएं क्योंकि ग्रहों का दृष्टि संबंध विशेष लाभ के संकेत दे रहा है। यहां पर आपको कार्य करने के तरीके में तकनीकी परिवर्तन लाना होगा।
अनुकूल सलाह : परस्पर वार्तालाप के माध्यम से योजनाओं को साकार करें।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): धार्मिक दृष्टिकोण से अपने आप को एकाग्रचित्त बनाए रखने की कोशिश करें। ऋतु परिवर्तन के साथ-साथ आपमें भी परिवर्तन आएगा। प्राकृतिक उपचारों के माध्यम से पहले जैसी सकारात्मक स्थितियां निर्मित होंगी इसलिए धैर्य से काम लें। मध्य में कुछ लोगों के माध्यम से नए संपर्क होंगे, जो आपको आर्थिक लाभ देंगे।
अनुकूल सलाह : परिवर्तन के साथ सामने वाले व्यक्ति का भी दृष्टिकोण समझें।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। ग्रह गोचर में आपको लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही जिम्मेदारियों के साथ पद की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। संभवत: यह सप्ताह आपका अधिक व्यस्त रहेगा। धन और पद की दृष्टि से यह समय अनुकूल है। कहीं-कहीं अवसाद की स्थिति बन सकती है।
अनुकूल सलाह : कार्य प्रणाली में पुन: परिवर्तन करने की आवश्यकता है।

मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): चंद्रमा का प्रभाव आपकी राशि से थोड़ा विपरीत हो रहा है। मानसिक खिन्नता आपको चिड़चिड़ा बना सकती है किन्तु आप खुद पर संयम रखेगे और कायोंü को आगे बढ़ाएंगे। मध्य में मित्रों के माध्यम से आप मानसिक शांति व उत्साह महसूस करेंगे। जो आपको आपके व्यवहार एवं कार्य में सफलता प्रदान करेंगे।
अनुकूल सलाह : अपने कायों में समर्पण का भाव लाना आवश्यक है।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा): बाहरी क्षेत्रों से अनुकूलता के योग बन रहे हैं। संपर्कों के द्वारा बने हुए संबंधों से लाभ उठाने का यह सही समय है। अपने प्रयासों में कमी न आने दे। कहीं-कहीं क्लेश की स्थिति बन सकती है। उसे हावी न होने दे। मध्य से बाहरी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपको व्यवसायिक दृष्टिकोण से जीवन को जीने की एक नई राह देंगे।
अनुकूल सलाह : संबंधों पर ध्यान देकर लाभ लेने की कोशिश करे।

मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची): संपत्ति प्राप्ति का संयोग बन रहा है। मामा पक्ष से लाभ के योग। आपको धीरे-धीरे ग्रहों की अनुकूलता दिखने लगेगी, जो आपको राहत देगी। कार्य के होने न होने में संशय बना रहेगा फिर भी सफलता का क्रम ग्रहों के माध्यम से बनेगा। प्रयास रहे कि प्रकृति मे वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण बना रहे एवं कमजोरी न दिखे।
अनुकूल सलाह : जल्दबाजी एवं झल्लाहट कार्य व व्यवहार मे दिखने न दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो