script

साप्ताहिक राशिफल, 27 अप्रैल-03 मई 2020 : इन 7 राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान

locationभोपालPublished: Apr 27, 2020 09:16:08 pm

क्या कहती है इस हफ्ते आपकी राशि…

weekly_horoscope/Rashifal

weekly horoscope of 27 april to 03 may 2020 : saptahik rashifal

यह अप्रैल 2020 का आखिरी सप्ताह है, जबकि इसी सप्ताह में मई की भी शुरुआत हो जाएंगी। इस सप्ताह जहां कुछ राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रहेगी, वहीं कुछ राशि के जातक इस दौरान परेशान भी हो सकते है।

पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि कि 27 अप्रैल से हो रही है। जबकि यह सप्ताह का आखिरी दिन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानि कि 3 मई होगा। वहीं इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह परिवर्तन नहीं होने वाला है।

ऐसे में ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं….

मेष राशि

1. मेष साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
मेष राशि के जातको के कॅरियर क्षेत्र में इस दौरान वृद्धि देखी जाएगी। वहीं यह समय इनके के लिए भ्रम और मोह की स्थिति पैदा करेगा। जिस कारण ये कोई भी निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। आपके दिमाग में रचनात्मक विचार होने के बावजूद, आपको उन्हें क्रियान्वित करने में कठिनाई होगी। माता का स्वास्थ्य नाज़ुक होने की संभावना है, जो चिंता का कारण बन सकता है। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा और पुरानी सभी ग़लतफ़हमियां दूर होंगी। इस समय आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसीलिए अधिक ठंडी चीजें खाने से दूर रहें ।

इस समय आसान और सीधे कामों को करने में आपका ज़्यादा मन लगेगा। चंद्रमा के इस गोचर के दौरान, आप अपने पैसे के छोटे-छोटे हिस्से को कई निवेश योजनाओं में लगाकर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं सप्ताह का अंतिम भाग में आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। संतान आपको कोई अच्छी खबर सुना सकता है। उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बहुत ही अनुकूल समय होगा।

उपाय- “दुर्गा चालीसा” का पाठ करें।

वृषभ राशि

2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
इस राशि के जातकों को वित्तीय असुरक्षा और उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। आय की तुलना में खर्च निश्चित रूप से अधिक होगा, जिसकी वजह से तनाव संभव है। आपकी कठोर बोली की वजह से परिवार में मतभेद हो सकता है, इसीलिए बोलने से पहले अपने शब्दों को गौर से चुनें। सेहत की बात करें तो आंखों और दांत से जुड़ी परेशानी आपको हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में आप काफी रचनात्मक और कल्पनाशील स्थिति में रहेंगे। इस दौरान की गयी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन अभी अपनी यात्राओं को कुछ समय के लिए टाल दें। इस सप्ताह अपने विचारों को अभिव्यक्त करना लाभकारी परिणाम दिलाएगा।

वहीं सप्ताह के अंत में आपको मिश्रित परिणाम मिलने की संभावना है। यदि आप किसी विदेशी संगठन में काम कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। हालांकि, परिवार में किसी स्त्री का स्वास्थ्य कमज़ोर होने के चलते अनावश्यक तनाव रहेगा।

उपाय- हर रोज “ललिता सहस्रनाम” का पाठ करें।

मिथुन राशि

3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
यह सप्ताह इन राशिवालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान कई ऐसे मौके आएंगे, जब आप खुद को दुविधा की स्थिति में फंसा हुआ पाएंगे, जिसकी वजह से निर्णय लेने में भी कठिनाई होगी। यदि निर्णय लेना बेहद आवश्यक है, तो विशेषज्ञ या किसी बड़े की सलाह ज़रूर लें।यह समय आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको इस दौरान अनेकों अवसर मिलेंगे, जिसकी मदद से आप लाभ पा सकते हैं। सप्ताह के इस भाग में आपके परिवार का विस्तार भी संभव है।

वहीं सप्ताह के अंतिम चरण में चंद्रमा आपको साहसी और महत्वाकांक्षी बनाएंगे, जिसकी वजह से आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयासों में वृद्धि करेंगे। इस दौरान आपको आपके वरिष्ठ अधिकारियों का साथ भी आपको मिलेगा।

उपाय- शिव चालीसा का नियमित रूप से पाठ करें।

कर्क राशि

4. कर्क साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
कर्क राशि वाले यदि आयात-निर्यात के व्यवसाय में हैं, या फिर किसी विदेशी संगठन में काम कर रहे हैं, तो आपको सप्ताह की शुरुआत में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। साथ ही इस हफ्ते आपके ख़र्चों में भी अधिकता देखी जाएगी।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा की स्थिति शुभ परिणाम लाएगी। इस दौरान अपनी परियोजनाओं को शुरू करने में आप सफल रहेंगे। आप अपने दिनचर्या के मामलों में अधिक व्यावहारिक और संगठित होंगे।

वहीं सप्ताह के अंत में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखी जाएगी। व्यापारी इस समय अपने व्यापार को अच्छी तरह संभालेंगे और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। नौकरी करने वाले जातक जो इस समय घर से कार्य कर रहे हैं, उन्हें नई पहचान मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है।

उपाय- प्रति दिन “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें।

सिंह राशि

5. सिंह साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कई शुभ परिणाम लाएगी। इस दौरान भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आपको अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए नए अवसर मिलेंगे। इस समय आप अपनी ताकत और प्रतिस्पर्धी भावना के माध्यम से अपनी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। हालांकि, इस दौरान आप पर काम का बोझ भी रहेगा।

सप्ताह के मध्य में आपका अधिक खर्चा हो सकता है। इस समय आप काफी भावुक और संवेदनशील हो जाने के चलते आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं।

वहीं सप्ताह का अंत आपके लिए नए अवसर और सफलता लाएगा। उच्च प्रबंधन और सरकारी क्षेत्रों से सफलता मिलने की संभावना है।

उपाय – प्रति दिन सूर्योदय के समय “सूर्य” को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

6. कन्या साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि वालों के मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे, और आप अपनी योजनाओं को लागू करने में विफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी कार्यों को आपको संभल कर करना होगा, नहीं तो आपकी लापरवाही के चलते इस दौरान आप किसी तरह की साज़िश में उलझ सकते हैं, जो आपके मन की शांति और कार्य को बाधित करेगा।

सप्ताह का मध्य आपके लिए काफी शुभ रहेगा। इस दौरान आपके पास कई अवसर आएंगे, जो आपकी आय को बढ़ाने में मदद करेंगे। इससे आपकी सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा। आपकी सामाजिक स्थिति में भी इस हफ्ते सुधार होगा।

सप्ताह का अंत आपके स्वास्थ्य के लिए थोड़ा कठिन होने वाला है। त्वचा और तंत्रिका तंत्र से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

उपाय- हर रोज “नम: शिवाय ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

7. तुला साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला भाग मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने की योजना बनाना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है।

सप्ताह का मध्य आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने सभी प्रयासों और कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आप नया व्यवसाय खोलने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी और आने वाले समय में आप अपने नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं यदि आप नौकरी करते हैं, तो काम से जुड़ी आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके कौशल और क्षमताओं को बढ़ाएंगे।

सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। आपको इस दौरान अपने जीवनसाथी की मदद से लाभ प्राप्त मिलने के अलावा इस समय आपके भाई-बहनों का भी सहयोग मिलेगा।

उपाय- सोमवार और शुक्रवार को सफेद कपड़े अवश्य पहनें।

वृश्चिक राशि

8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
इस सप्ताह आपको अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं के बारे में विचार करना चाहिए, और उन्हें पूरा करने के लिए योजना बनानी चाहिए।

सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। चंद्रमा का यह गोचर आपके आर्थिक और सामाजिक जीवन में सुधार लाएगा।

जबकि सप्ताह के अंत में आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे और अपने कार्यों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मन लगाएंगे। सप्ताह का यह हिस्सा पुराने कर्ज़ों को चुकता करने के लिए भी शुभ है।

उपाय- प्रति दिन हनुमान चालीसा का जाप करें।

धनु राशि

9. धनु साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
सप्ताह की शुरुआत में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, जिससे उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद मिले। व्यापार के मोर्चे पर कुछ नुकसान हो सकता है, खासकर यदि आप साझेदारी में अपना व्यवसाय करते हैं तो।

सप्ताह के मध्य में आपको सेहत को लेकर सावधानियां बरतनी होगी। जलजनित रोग और संक्रमण होने की बहुत अधिक संभावना है। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। वहीं आपको अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।

सप्ताह के अंत में आप अपनी योजना और रणनीतियों को कुशल रूप से लागू करने में सक्षम होंगे, जो आपके लिए शुभ परिणाम लाएगा। प्रतियोगी और सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी संतान के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।

उपाय- किसी जानकार से सलाह लेकर पीला नीलम धारण करें और गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

10. मकर साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक ध्यान, समर्पण और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी के साथ इस दौरान कुछ नोकझोंक हो सकती है। जिससे घर का वातावरण और आपका मन अशांत हो सकता है।

सप्ताह के मध्य में आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी सूझ-बुझ से मुनाफ़ा कमा सकते हैं। कुलमिलाकर सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए उत्तम है।

सप्ताह की अंतिम अवधि में आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने भविष्य के बारे में असुरक्षित महसूस करेंगे। इस दौरान आपका मन नौकरी में परिवर्तन करने का हो सकता है, लेकिन यह समय इसके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता।

उपाय- हनुमान चालीसा का मंगलवार और शनिवार को पाठ करें।

कुंभ राशि

11. कुम्भ साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
इस सप्ताह के शुरुआत में आप सभी मामलों में काफी सक्रिय रहेंगे। छात्रों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। कॅरियर के क्षेत्र में इस दौरान किसी भी तरह का बदलाव करना आपके पक्ष में नहीं जाएगा। सप्ताह के पहले भाग में आपकी संतान का स्वास्थ नाज़ुक रह सकता है।

सप्ताह का मध्य भाग में नौकरी व प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आपके लिए लाभकारी परिणाम लाएगा। इस दौरान आप अपने पुराने कर्ज और लोन आदि का भुगतान कर पाएंगे। हालांकि, इस दौरान स्वास्थ आपका साथ नहीं देगा। आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसीलिए अपने खान-पान का सही ध्यान रखें।

सप्ताह के अंत में आपके द्वारा बनाई गईं योजनाएं शुभ परिणाम देंगी। वहीं इस समय खेल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जबकि इस राशि के वो जातक जो पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उन्हें भी आशाजनक परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय- शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाएं ।

मीन राशि

12. मीन साप्ताहिक राशिफल : 27 Apr 2020 – 03 May 2020
इस सप्ताह आपकी माताजी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसीलिए उनका ध्यान रखें। इस दौरान आप काफी भावुक रहेंगे और अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी।

सप्ताह का मध्य आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस अवधि में आपके बच्चे प्रगति करेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ा और ध्यान केंद्रित करना होगा।

यदि आप अपना व्यवसाय चला रहे हैं, तो आपको अपनी आय को बढ़ाने के कई अवसर मिल सकते हैं। चंद्रमा का इस भाव में गोचर “धन योग” बना रहा है, इसीलिए आर्थिक रूप से इस दौरान आप मज़बूत रहेंगे।

वहीं सप्ताह के अंत में नौकरी करने वाले जातकों को अपने क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने काम को लेकर बहुत एक्टिव रहेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।

उपाय- अपने माथे और नाभि पर केसर का तिलक लगाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो