scriptWeekly Astrology: कैसा रहेगा मेष से सिंह राशि तक के लिए 09 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2021 का समय | Weekly Horoscope of Aries to Leo between 09 to 15 August 2021 | Patrika News

Weekly Astrology: कैसा रहेगा मेष से सिंह राशि तक के लिए 09 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2021 का समय

locationभोपालPublished: Aug 08, 2021 07:11:41 pm

Saptahik Rashifal: जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

Astrology weekly- first 5 Rashifal

weekly Rashifal,weekly Rashifal,weekly Rashifal

Weekly Horoscope: ग्रहों की चाल में लगातार परिवर्तन होने के चलते ये हर दिन कुछ न कुछ बदलाव लेकर आते हैं। दरअसल ज्योतिष के अनुसार ग्रह व नक्षत्र ये सभी हमें लगातार प्रभावित करते हैं। ऐसे में इनकी चाल कभी तो हमें उंचाइयों पर ले जाती है,वहीं कई बार ये हमें अर्श से फर्श तक का भी सफर करा देतीं हैं।

हर दिन जीवन आने वाले इसी परिवर्तन लेकर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशांवित बना रहता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह जीवन भी खटटे मीठे अनुभवों के साथ ही कुछ नया हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

horoscope_of_navsamvatsar_2078__1.jpg

ऐसे में भविष्य को लेकर ज्योतिष कई तरह के आंकलन करता है। इसी को देखते हुए आज हम आपको आने वाले सप्ताह के बारे में बता रहें हैं कि ज्योतिष की गणना के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह में यानि 09 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2021 तक के बीच आपके ग्रह किस ओर इशारा कर रहे हैं। आइये जानते हैं-

तीसरी लहर आना तय, इस माह आएगा चरम

1. मेष राशि:
इस समय कॅरियर में सफलता की संभावना के बीच पदोन्नति मिल सकती है, लेकिन बॉस से संबंध बिगड़ने न दें। वहीं शुक्रवार तक कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के आसार के बीच संबंधों में मधुरता लाएं।

वहीं आयात-निर्यात से जुड़े कार्य करने वालों के लिए भी ये समय काफी खास रह सकता है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि साथी के साथ अहम का टकराव न हो। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
घर में छोटी छोटी बातों को चढ़ाने के चलते लव लाइफ के मामले में यह समय तनाव भरा हो सकता है।

Must Read- Rashi Parivartan: कन्या में जा रहे शुक्र, किसके लिए शुभ

2. वृषभ राशि:
कॅरियर में थोड़ी बहुत दिक्कतों के बीच इस समय रुके हुए काम बनते दिखेंगे। वहीं बैंक व कॉस्मेटिक्स और कपड़ों से जुड़े लोगों को इस समय लाभ की उम्मीद है। वहीं जिन लोगों की कुछ समय पहले ही पदोन्नति हुई है, उन्हें कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं जो लोग कॅरियर को लेकर परेशान हैं वे भी कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर जीत हासिल कर सकते हैं।
Must Read- बुध चले सूर्य के घर, इन 5 राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

लेकिन इस समय निवेश को लेकर सावधान रहना होगा। साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बीच बुधवार से समय में कुछ सुधार आता दिख रहा है। कुल मिलाकर यह सप्ताह पिछले सप्ताह से बेहतर रह सकता है। भगवान शिव का जलाभिषेक आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
3. मिथुन राशि:
इस समय ग्रहों की चाल व स्थिति कॅरियर में उतार-चढ़ाव का कारण बनती दिख रही हैं। जबकि व्यापार करने वालों के लिए ये समय कुछ लाभ लेकर आता दिख रहा है। इस दौरान गुस्सा अधिक आएगा।
Must Read- शुभ समय के ये हैं संकेत

जिस पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं आप में से कुछ को पदोन्नति की भी संभावना है। कुल मिलाकर आपके लिए ये समय मिलाजुला रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यालय में आपके विरोधी धीरे धीरे कम होते जाएंगे। छात्रों व शिक्षकों के लिए ये समय अच्छा रहने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखने के साथ ही अपना व्यवहार ऐसा बनाए कि घर में सुख व शांति रहे।

Must Read- एक बार जरूर करने चाहिए सावन में ये काम

4. कर्क राशि:
यह सप्ताह आपके लिए कुछ मिलाजुला सा रहेगा एक ओर जहां शुक्रवार तक आप काफी व्यस्त रहेंगे, वहीं इस दौरान भी आप अपने सारे का सही तरीके से पूर्ण करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार में लोहे से जुड़ा कार्य करने वाले लोग इस समय लाभ कमा सकते हैं।

इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के बीच सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही अपने व्यवहार में सुधार भी लाते हुए क्रोध पर अंकुश लगाना होगा। इस समय आप वह सब अपने सामने देखेंगे, जो आपने अब तक किया है या सीखा है। मां की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही इस समय आपको अपने साथी का तीखा व्यवहार भी झेलना पड़ सकता है।

Must Read- Rain Astrology: जल्द ही जोरदार बारिश के योग

5. सिंह राशि:
इस समय कार्यालय में काम के दबाव के बीच उच्चाधिकारियों के साथ संंबंधों को मजबूत बनाए रखना होगा। जिसमें सफल होने पर पदोन्नति की संभावना भी बनती दिख रही है। इसके साथ ही इस दौरान ऑफिस के नियमों का कठोरता के साथ पालन करना होगा। इस समय की गई मेहनत आपको सूद समेत वापस मिलने की उम्मीद है।

वहीं व्यापार में भी ये समय अच्छा रहने की प्रबल संभावना है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को लाभ की उम्मीद के बीच खुदरा व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Must Read- सावन सोमवार की ये कथा दिलाती है हर समस्या से मुक्ति

सिंह राशि वालों के काम-धंधे के हिसाब से ये सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है। व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

इस दौरान आपको पैसों को लेकर खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा लेन देन के बीच आपका धन कहीं फंस सकता है। पिता से वाद-विवाद की आशंका के बीच इस समय सेहत का ख्याल रखना होगा। इसके अलवा उचित रहेगा कि इस समय अपने सीनियर्स अच्छा व्यवहार रखते हुए उनसे भविष्य को लेकर सलाह लेते रहें। गणित से जुड़े छात्रों को अपने लक्ष्य पर केंद्रीत रहना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो