scriptसाप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर 2022: इन राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा ये सप्ताह | Weekly Horoscope Or Saptahik Rashifal 5 September to 11 September 2022 | Patrika News

साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर 2022: इन राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा ये सप्ताह

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2022 01:50:10 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Weekly Horoscope (5 September to 11 September 2022): वृषभ राशि वालों को सप्ताह के अंत में कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। मिथुन राशि वालों के इस सप्ताह धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
 

weekly horoscope in hindi, saptahik rashifal september 2022, saptahik rashifal 5 september 2022, weekly horoscope predictions, rashifal in hindi, weekly money horoscope,

साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर 2022: इन राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope 5 September to 11 September 2022 (साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर 2022): ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल की गणना की जाती है। इस राशिफल में अलग अलग राशि वाले जातकों की शिक्षा, धन, करियर, स्वास्थ्य तथा दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा तो कुछ राशि के लोगों को जीवन में मशक्कत करनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला ये सप्ताह…

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope): मेष राशि के लोगों को इस सप्ताह अधिक खर्चे झेलने पड़ सकते हैं। यात्राएं सफल रहेंगी। किसी प्रॉपर्टी से जुड़े काम को लेकर मन में चिंता आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में कुछ सुधार की स्थिति देखने को मिल सकती है।

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति द्वारा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। सप्ताह के अंत में कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope): मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यात्राओं के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो भविष्य में काम आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope): घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए आपको खुद से मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह सेहत में कई उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope): छोटे-मोटे धन लाभ हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। वहीं इस सप्ताह कोई भी बड़ा निर्णय लेना पड़े तो अभी के लिए उसे टाल दें।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope): इस सप्ताह कन्या राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें। किसी प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निवेश पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तशेप से परेशानी महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope): इस सप्ताह तुला राशि वालों को दफ्तर में अनुकूल वातावरण मिलेगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope): इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope): धनु राशि वालों को इस सप्ताह कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में धीरे-धीरे सुख-समृद्धि आएगी। घर में किसी बड़े की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन मुताबिक धन लाभ प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope): यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए यात्राओं द्वारा सफलता हासिल करने में सहायक होगा। सेहत में तंदुरुस्ती महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी द्वारा लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope): कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope): मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होने से परेशानी बढ़ सकती है। इस सप्ताह कोई बड़ा फैसला लेने के लिए सही समय नहीं है।

यह भी पढ़ें
 

Radha Ashtami 2022: कल मनाया जाएगा राधा रानी का जन्मोत्सव, राधाष्टमी के दिन इन उपायों को करने से बनी रहती है जीवन में सुख-समृद्धि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो