scriptWeekly rashifal : 21-01-2018 – कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक फलादेश, जानिए | Weekly rashifal: 21-01-2018 | Patrika News

Weekly rashifal : 21-01-2018 – कैसा रहेगा आपका साप्ताहिक फलादेश, जानिए

locationजयपुरPublished: Jan 21, 2018 05:49:55 am

Weekly rashifal : 21-01-2018 – साप्ताहिक फलादेश, कैसा रहेगा आपका भाग्य ( 22 जनवरी 2018 से 28 जनवरी 2018 तक)

horoscope from 11 November to 17 November

11 नवंबर से 17 नवंबर तक विशेष लाभ देंगे ये नक्षत्र

मेष– (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह राजकीय सम्मान दिलवाएगा। कार्य में प्रगति होगी। पैतृक सम्पत्ति का लाभ होगा। शासकीय अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए परंपरागत व्यवसाय के रास्ते आर्थिक दृष्टि से सफल होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसरों की अनुकूलता हो सकती है।

शुभ रंग : गहरा हरा, काला
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : समय तथा व्यवहार पर ध्यान देते हुए काम करें। लाभ होगा।

 

वृष– (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) भाग्य का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठों का प्रभाव कार्य में सफलता दिलवाएगा। नई सम्पत्ति खरीदी क? योग ?? बन रहे हैं। निवेश की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं। नौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। महिला, छात्र सफल होंगे।

शुभ रंग : समुद्री नीला, सफेद
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : मध्यउत्तर, पश्चिम
अनुकूल सलाह : बौद्धिकता से व्यावसायिक हित को साधने का प्रयास लाभ देगा।

 

मिथुन– (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा) आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। नीति पक्ष प्रबल बनाना होगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यापारियों के लिए परंपरागत व गैर परंपरागत व्यवसायों में निवेश का लाभ होगा। नौकरी पेशा में स्थान परिवर्तन के साथ योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को परिश्रम का लाभ।

शुभ रंग : सिंदूरिया, फिरोजी
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : क्षमताओं का अनुशीलन करते हुए लाभ लेते रहें।

 

कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करेंगे। लाभ के लिए अन्य क्षेत्रों की ओर दृष्टि दौड़ाए। पुराना धन प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए सामुद्रिक क्षेत्र से संबंधित सभी इकाइयों का लाभ होगा। नौकरीपेशा में पश्चिमी यात्राओं का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को सबमरीन इनोवेशन में राष्ट्रीय अवसर की संभावना है।

शुभ रंग : आसमानी नीला, गहरा काला
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : कार्य क्षेत्र का विस्तार करते हुए लाभ हासिल करें।

 

सिंह– (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) नए लोगों से व्यावसायिक हित चिन्तन होगा। पुरानी समस्याओं का प्रकरण समाप्त होगा। लाभ के लिए अन्य लोगों का सहयोग अपेक्षित होगा। व्यापारियों के लिए स्वर्ण आभूषण का व्यवसाय लाभ के साथ आरंभ होगा। नौकरीपेशा में अनुकूलता से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : नारंगी, गहरा गुलाबी
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : आधुनिकीकरण करते हुए व्यावसायिक हित साधें।

 

कन्या– (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) व्यवसाय का पक्ष मजबूत बनाने का प्रयास होगा। लाभ के लिए अन्य लोगों से सम्पर्क होगा। कहीं-कहीं निवेश की कुछ छोटी योजना बनेगी। उधार का धन भी प्राप्त होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए कागज, क्लेरिकल से संबंधित व्यवसाय में आर्थिक पक्ष प्रबल होने की संभावना। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ सफलता।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, मरून
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : मित्र तथा व्यवसाय का भेद समझते हुए निवेश करें।

तुला– (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते) महिला मित्र के माध्यम से किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश की योजना बनेगी। ध्यान रखते हुए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं। व्यापारियों के लिए हुंडी ब्याज के सौदे लाभ दे सकते हैं। अन्य क्षेत्र में भी प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी क्षेत्र में सेवा के अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : भूरा, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 6, 8 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : लक्ष्य को सफल बनाने के लिए विधिवत सोच विकसित करें।

 

वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) नए क्षेत्र में प्रयास करेंगे। ऊर्जा का अनुभव करते हुए नए निवेश का प्रस्ताव मिलेगा। व्यापारियों के लिए भूमि भवन से संबंधित सौदे लाभ दे सकते हैं। समय सीमा में निवेश करें। नौकरीपेशा में राष्ट्रीय सेवाओं में अवसरों की स्थिति। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवाओं में अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग : नींबू पीला, हरा
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : मध्यउत्तर, वायव्य
अनुकूल सलाह : क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करें। लाभ होगा।

 

धनु– (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) पुराने कार्यों में गति बढ़ेगी। पेंडिंग केस समाप्त होंगे। नए कार्यों का आगमन होगा। परिवर्तन के साथ पुन: कार्य आरंभ करना होगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य विशेष लाभ देगा। हुंडी का सौदा लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में योग्यता का पर्याय दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शैक्षणिक या अकादमिक क्षेत्र में सेवा अवसर।

शुभ रंग : केसरिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 3, 4 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यापारिक नीतियों को सुदृढ़ बनाने का प्रयास लाभ देगा।

 

मकर– (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) कार्य के समय से होने से प्रसन्नता बनेगी। अन्य क्षेत्र में भाग्य आजमाइश का प्रयास करेंगे। लाभ के लिए कोई विशेष खतरा ले सकते हैं। न्यायिक पक्ष मजबूत बनाकर चलें। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार लाभ प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में सहयोगियों का सहयोग मिलने से रुके कार्यों में गति आएगी। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

शुभ रंग : जामुनी, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : योजनाओं में परिवर्तन लाभ की शर्त होगी।

 

कुंभ – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। नए लोगों को भी सहयोग देंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार सभी हितों को देखते हुए करेंगे। व्यापारियों के लिए गैर शासकीय उपक्रमों में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा में वैदेशिक सेवाओं की प्राप्ति का योग बन रहा है। महिला तथा छात्रवर्ग को सहकारिता के क्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग : बैंगनी, गहरा लाल
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : आर्थिक निवेश का सही नियोजन अचानक लाभ दे सकता है।

मीन– (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची) मंगलवार से किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकातों का दौर सप्ताह पर्यन्त अलग-अलग लाभ दिलवाएगा। परिजन का विवाह कार्य संपादित होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल तथा मंडी से जुड़े सौदे लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा में सफलता के साथ उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : तोतापरी हरा, हल्का काला
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यपूर्व, आग्नेय
अनुकूल सलाह : कार्य की सफलता के लिए नियत योजना बनाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो