scriptअगले साल पड़ेंगे चार ग्रहण, भारत में दिखेगा सिर्फ एक | Year 2016 will have 4 eclipse, one Sun Eclipse will be seen in India | Patrika News

अगले साल पड़ेंगे चार ग्रहण, भारत में दिखेगा सिर्फ एक

Published: Dec 08, 2015 02:33:00 pm

आने वाले साल में चार बार ग्रहण (दो सूर्य ग्रहण व दो चंद्र
ग्रहण) होंगे। इन चार ग्रहणों में से सिर्फ एक
सूर्य ग्रहण हमारे देश में दिखाई देगा

Solar Eclipse

Solar Eclipse

आने वाले साल में चार बार ग्रहण पड़ेंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। पूरे वर्ष में पडऩे वाले इन चार ग्रहणों में से सिर्फ एक सूर्य ग्रहण हमारे देश में दिखाई देगा, जो 7 मार्च 2016 को पड़ेगा। यह ग्रहण भोपाल में भी लगभग 24 मिनट तक ग्रस्तोदय स्थिति में देखा जा सकेगा। इसके अलावा तीन अन्य ग्रहण भारतीय भूभाग पर दिखाई नहीं देंगे, इसलिए इसका कोई प्रभाव हमारे यहां नहीं पड़ेगा।

साल का पहला ग्रहण देख सकेंगे

ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भोपाल में लगभग 24 मिनट तक ग्रस्तोदय स्थिति में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र कुंभ राशि पर रहेगा। इसकी अवधि सुबह 5 बजकर 37 मिनट से 9:07 मिनट तक रहेगी, जो भोपाल में सुबह 6:38 बजे से 7:02 बजे तक ग्रस्तोदय स्थिति में देखा जा सकेगा।

इसके बाद 23 मार्च को मांद चंद्रग्रहण, 1 सितम्बर 2016 को खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। जो भारत में दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण दुनिया के कुछ देशों में देखे जा सकेंगे। इसी प्रकार 16 सितम्बर को कांति मलिन चंद्रग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण की श्रेणी में नहीं आता है, न ही इसका सूतक मान्य किया जाता है, लेकिन इसके प्रभाव के कारण इस दिन चंद्रमा की चमक थोड़ी कम दिखाई देगी।

जहां दिखाई देता है, वहीं होता है मान्य

पं. विष्णु राजौरिया का कहना है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक दृश्य पर्व होता है। इसलिए ग्रहण जिस भूभाग पर पड़ता है, दिखाई देता है। वहीं उसका सूतक मान्य किया जाता है। जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां न तो उसका कोई प्रभाव पड़ता है और न ही इसका सूतक मान्य किया जाता है। अगले वर्ष जो ग्रहण पड़ रहे हैं, उसमें सिर्फ एक सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में ग्रस्तोदय स्थिति में दिखाई देगा।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो