scriptसाल 2023 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? यहां जानें | your love rashifal of Year 2023 In Hindi | Patrika News

साल 2023 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? यहां जानें

Published: Nov 26, 2022 08:10:29 pm

jyotish shashtraLove Horoscope In Hindi: यहां लव राशिफल में आप जानेंगे कि प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार बढ़ेगा या प्रेम में रुकावटें आएंगी। साथ ही जानिए वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा या मनमुटाव हो सकते हैं।

your_love_rashifal_2023.jpg

लव राशिफल 2023 (Love Horoscope In Hindi / Love Life Rashifal): लव राशिफल में चंद्र की गणना पर आधारित प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो चलिए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का साल 2023 में आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं…

दरअसल दुनिया का हर व्यक्ति अपने लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर चाहता है। इसके लिए जरूरी है कि वह अपने होने वाले पार्टनर के साथ समय बिताएं, उसे जानें, उसे समझें, उसके बाद अपनाएं। आज की भागदौड़ के जमाने में यह संभव नहीं है। ऐसे में आप ज्योतिष की मदद ले सकते हैं।

सभी राशियों का लव लाइफ 2023 में ऐसी रहेगी (Love Life Rashifal of Year 2023 In Hindi)

1. मेष राशि (Aries Love Life 2023)
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 में कुछ विवादों के बाद लव लाइफ सामान्यत स्तर पर आएगी। इसका कारण इनका स्वभाव से जल्दी घुलने-मिलने और समझदार होने का रहेगा। ये अपने जीवनसाथी के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे।

2. वृषभ राशि (Taurus Love Life 2023)
स्वभाव से मधुर बोलने वाले और दूसरों की सहायता करने वाले इन राशि के जातकों के लिए साल 2023 में लव लाइफ अत्यंत विशेष रहेगी। इस दौरान ये अधिक महत्वाकांक्षी न होकर अपने आसपास का माहौल खुशनुमा बनाए रखेंगे।

3. मिथुन राशि (Gemini Love Life 2023)
स्वभाव से मिलनसार और बौद्धिक प्राणी होने के बावजूद साल 2023 में अपने साथी से किसी बात पर विवाद की संभावना है, लेकिन समय रहते बातचीत से परेशानियां सुलझ सकतीं हैं। ये बहुत ज्यादा तर्क-वितर्क करने के कारण होगा। वैसे विश्वास के मामले में आप इन पर आंखे बंद करके भरोसा कर सकते हैं।

4. कर्क राशि (Cancer Love Life 2023)
इन राशि के जातक अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ने में भी मदद करते हैं और उनके लिए खुद की सपने भी पीछे छोड़ देते हैं। इनकी साल 2023 में इनकी लव लाइफ अत्यंत उच्च स्तर पर रहेगी। इनका स्वभाव खुशनुमा और अच्छा रहेगा।

5. सिंह राशि (Leo Love Life 2023)
चेहरे और शरीर से सुंदर इस राशि के जातकों का ज्योतिष के अनुसार (Jyotish Tips) मन भी सुंदर होता है। इनकी अपनी आदतों के चलते साल 2023 में अपने साथी से कुछ विवाद होने की संभावना है।

6. कन्या राशि (Virgo Love Life 2023)
स्वभाव से सिंपल ये जातक अपने जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जिस कारण जीवनसाथी को तरक्की मिलती दिख रही है। साल 2023 में भी ये अपने पार्टनर का पूरा साथ देंगे।

 

Must Read- January 2023 Festival calendar- जनवरी 2023 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

7. तुला राशि (Libra Love Life 2023)
अन्तर्मुखी और शर्मीले स्वभाव के इन जातकों को आमतौर पर बन-ठनकर रहना पसंद होता है और ये अपने जीवन में खुश रहना चाहते हैं। ये सामान्यत: किसी को धोखा नहीं देते, लेकिन साल 2023 में इन्हें धोखा मिल सकता है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Love Life 2023)
मानसिक रूप से मैच्योर इस राशि के जातक इस सााल अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ने में हरसंभव मदद करेंगे। जो इनके साथी के लिए सौभाग्य की तरह होगा, लेकिन साल 2023 में किन्हीं विशेष स्थितियों के बीच ये कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे साथी को दुख होगा।

9. धनु राशि (sagittarius Love Life 2023)
हर किसी के साथ आसानी से घुल-मिल जाने वाले इस राशि के जातक जिस भी रिश्ते में रहेंगे वह विशेष होगा साथ ही ये उसे बहुत ही बेहतर ढंग से निभाएंगे। साल 2023 में जिनका भी इस राशि का साथी होगा वो खुद का सौभाग्य वाला मानेगा।

10. मकर राशि (Capricorn Love Life 2023)
कभी संकट में अपने दोस्तों को अकेला नहीं छोड़ने वाले इस राशि के जातक हमेशा जीवनसाथी के साथ खड़े रहेंगे। साल की शुरुआत में इन्हें कुछ दुख हो सकता है, लेकिन समय और सच का साथ देते हुए ये उसे सह लेंगे। जहां तक जीवनसाथी की बात है तो ये साल इनके लिए बेहद खास रहने वाला है।

11. कुंभ राशि (Aquarius Love Life 2023)
स्वभाव से मेहनती और दूसरों का ध्यान रखने वाले ये जातक साल 2023 में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे। लेकिन इन्हें अपने कर्मों के कारण कहीं बाहर से सहायता मिलगी। ये जहां जाएंगे अपनी जगह बना लेंगे। साल 2023 इनकी लव लाइफ में कुछ परेशानी लाता दिख रहा है।

12. मीन राशि (Pisces Love Life 2023)
अपनी मनमर्जी के मालिक इस राशि के जातकों से उलझना किसी के लिए भी ठीक नहीं रहेगा, रिश्तों के मामले में ये जिद्दी नहीं होते। साल 2023 में इनके साथियों को कभी कभी इनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इनकी नाराजगी के समय उचित होगा कि इनकी बात मान ली जाए। ऐसे में यह एक अच्छी रिलेशनशिप मेंटेन करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो