scriptइस शहर के अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीजों का हुआ इलाज | 1.68 crore loan on Ayushman's security cover | Patrika News

इस शहर के अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीजों का हुआ इलाज

locationहोशंगाबादPublished: Mar 26, 2019 12:41:44 pm

Submitted by:

Manoj Kundoo

‘आयुष्मानÓ के सुरक्षा कवच पर 1.68 करोड़ का कर्ज, उधारी में हो रहा मरीजों का इलाज

ayushman yojna

इस शहर के अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीजों का हुआ इलाज

मनोज कुंडू/होशंगाबाद. आयुष्मान के सुरक्षा कवच पर कर्ज चढ़ता जा रहा है। नर्मदापुरम संभाग के होशंगाबाद, बैतूल और हरदा के जिला व सिविल अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों का सरकार पर करीब 1 करोड़ 68 लाख रुपए आयुष्मान योजना का बकाया है। सितंबर 2018 से 23 मार्च 2019 तक सरकारी अस्पतालों में 2200 और निजी अस्पतालों में 264 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। जिसका सरकारी अस्पतालों का 1 करोड़ 46 लाख 59 हजार 400 रुपए और प्राइवेट अस्पतालों का 21 लाख 40 हजार 130 रुपए बकाया है।
जानिए कहां-कितना बकाया
होशंगाबाद : जिला अस्पताल
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
1077 – 1034 -8407800
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
698 – 6033800 -458- 3856300
बैतूल : जिला अस्पताल
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
501- 483 – 3411800
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
463 -3290600 -287- 1959000
हरदा : जिला अस्पताल
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
548- 537- 1899400
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
527 -1879600 -240- 889200
पिपरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
97 -94- 440400
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
78 -364000 -10- 46800
इटारसी : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
57 -52- 500000
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
38- 351000 -12 -108000
होशंगाबाद : नर्मदा अपना अस्पताल
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
266 -251- 1948330
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
246- 1869130- 141- 729995
होशंगाबाद : न्यू पांडेय हास्पिटल
पंजीकृत मरीज स्वीकृति स्वीकृति राशि
18 -12 -176800
दावा प्रकरण राशि स्वीकृत प्रकरण स्वीकृत दावा राशि
12- 176800- 04- 56930
इलाज के लिए पैकेज
बताया जाता है कि अस्पताल मनमाने तरीके से वसूली न कर सके इसलिए इलाज का पैकेज रेट तय हैं। जिसमें दवाई, जांच, ट्रांसपोर्ट शामिल हैं। जिसमें 23 स्पेशिएलिटी के कुल 1350 पैकेज, शासकीय अस्पताल के लिए 472 आरक्षित पैकेज के साथ अतिरिक्त पैकेज की सुविधा और 10 दिन का फॉलोअप शामिल है।
होशंगाबाद तीसरे स्थान पर है
ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले, यही कोशिश है। इसीलिए आयुष्मान में इलाज के मामले में होशंगाबाद तीसरे स्थान पर हैं।
डॉ. सुधीर डेहरिया, सीएस जिला अस्पताल होशंगाबाद
तीसरे नंबर पर होशंगाबाद
आयुष्मान में इलाज के मामले में जिला अस्पताल सतना और खंडवा के बाद होशंगाबाद तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1077 मरीजों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 1034 मरीजों का इलाज किया गया। इन मरीजों के इलाज का लगभग 84 लाख रुपए बकाया है।
जिला अस्पताल में 483 मरीजों का आयुष्मान में इलाज किया है। जिसका ३४ लाख बैलेंस है। हमने क्लेम किया है।
डॉ. अशोक बारंगा, सीएस जिला अस्पताल, बैतूल
आयुष्मान में अब तक हमने २५१ मरीजों का इलाज किया है। जिसका करीब 19 लाख रुपए बकाया है।
डॉ. रेणु शर्मा, प्रबंधक नर्मदा अपना अस्पताल, होशंगाबाद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो