scriptतीन साल में १४ हजार कार्यों को मंजूरी, २ हजार से ज्यादा तो अभी शुरू ही नहीं हुए | 14 thousand works approved in three years, more than 2 thousand have n | Patrika News

तीन साल में १४ हजार कार्यों को मंजूरी, २ हजार से ज्यादा तो अभी शुरू ही नहीं हुए

locationहोशंगाबादPublished: Oct 26, 2021 08:42:32 pm

Submitted by:

Manoj Kundoo

सीसी रोड, तालाब सहित खेल मैदान और शमशान घाट तक के काम अधूरे, ३९.४४ प्रतिशत कार्य हुए पूर्ण, जिले में प्रगतिरत हैं ४४ प्रतिशत काम

Patrika Logo

पत्रिका लोगो

होशंगाबाद
जिले के ग्रामीण अंचलों में निर्माण कार्यों की रफ्तार कछुआ गति से चल रही है। जिले की सातों जनपदों में १४ हजार ९७ निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें से अब तक ५५६० कार्य पूर्ण हुए हैं, जबकि २ हजार ३३७ निर्माण कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हो पाए हैं। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इन निर्माण कार्यों की स्वीकृति वर्ष २०१७-१८ से वर्ष २०२०-२१ में दी गई है। चौंकाने वाली बात यह भी है इनमें शामिल मुक्तिधाम और खेल मैदान के काम इसलिए भी अटके हैं, क्योंकि जिस जगह का चयन निर्माण के लिए किया गया। वहां अतिक्रमण हैं।
३९.४४ प्रतिशत काम हुए पूर्ण-
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले की सातों जनपदों में स्वीकृत कार्यों में से ३९.४४ प्रतिशत काम पूर्ण हुए हैं। जिनकी संख्या ५ हजार ५६० बताई गई है। इसके अलावा ६ हजार २०० प्रगतिरत हैं। कुल स्वीकृत कामों में सीसी सड़क निर्माण ४२९५, आंगनबाड़ी ३८२, पंचायत भवन १७०, जलाशय/तालाब निर्माण २१, शमशानघाट ७२ और ८० खेल मैदान शामिल हैं।
इनका कहना है…
जिले में ७२ शमशान घाट और ८० खेल मैदान स्वीकृत हैं। जिनका निर्माण कार्य चल रहा है। मनरेगा से होने वाले निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। रुके कामों की अड़चनों को दूर करके निर्माण कराएंगे।
-अभिषेक तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा
फैक्ट फाइल-
होशंगाबाद जिला पंचायत
जनपद पंचायतें – ०७
कुल ग्राम पंचायतें – ४२२
कुल ग्राम : ९४२
———–
जनपदों में निर्माण कार्यों का हाल…
जनपद -सिवनीमालवा
कुल कार्य – ३०२८, पूर्ण कार्य – ९३४
प्रगतिरत कार्य -१५५१, अप्रारंभ कार्य – ५४३
———–
जनपद पिपरिया
कुल कार्य – १५५९, पूर्ण कार्य – १०३४
प्रगतिरत कार्य -४३९, अप्रारंभ कार्य – ८६
———–
जनपद सोहागपुर
कुल कार्य – २१५७, पूर्ण कार्य – १४७२
प्रगतिरत कार्य -५७१, अप्रारंभ कार्य – ११४
———–
जनपद बाबई
कुल कार्य – २२३३, पूर्ण कार्य – १७५
प्रगतिरत कार्य -१५२०, अप्रारंभ कार्य – ५३८
———–
जनपद बनखेड़ी
कुल कार्य – १३४४, पूर्ण कार्य – ६२८
प्रगतिरत कार्य -५३३, अप्रारंभ कार्य – १८३
———–
जनपद होशंगाबाद
कुल कार्य – २१६७, पूर्ण कार्य – ४१०
प्रगतिरत कार्य -१०५१, अप्रारंभ कार्य – ७०६
———–
जनपद केसला
कुल कार्य – १६०९, पूर्ण कार्य – ९०७
प्रगतिरत कार्य -५३५, अप्रारंभ कार्य – १६७
———–
(नोट : आंकड़े मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक।)

ट्रेंडिंग वीडियो