scriptट्रेफिक सुधारने किए थे 18 लाख खर्च, हालात नहीं बदलने से लोग परेशान | 18 lakhs were spent to improve traffic, not changed the traffic | Patrika News

ट्रेफिक सुधारने किए थे 18 लाख खर्च, हालात नहीं बदलने से लोग परेशान

locationहोशंगाबादPublished: Nov 09, 2019 03:04:08 pm

Submitted by:

Rahul Saran

-मंडी में दो गेटों के बावजूद एक ही गेट से वाहनों का आवागमन

hoshangabad, khirkiya, traffic, vehicle, 18 lakh, peaples

hoshangabad, khirkiya, traffic, vehicle, 18 lakh, peaples

खिरकिया। कृषि उपज मंडी में उपज बेचने के लिए किसान वाहन लेकर आते हैं। किसानों के यह वाहन आम लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। किसानों के वाहनों की आवाजाही से मंडी के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रेफिक जाम होता है जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने मंडी प्रबंधन ने करीब 18 लाख रुपए की राशि खर्च की थी मगर फिर भी ट्रेफिक के हालात नहीं बदले हैं। ट्रेफिक जाम की यह समस्या हर दिन बढ़ रही है मगर जिम्मेदार बेपरवाह हैं।
———
१८ लाख में बनाई थी व्यवस्था
कृषि उपज मंडी में पहले छोटा गेट था जिससे आवागमन में दिक्कत होती थी आवागमन की सुविधा के लिए मुख्य गेट के बाजू की पानी की टंकी को तोड़कर गेट का चौड़ीकरण किया गया था। इस पर करीब 18 लाख की राशि खर्च की थी। इस व्यवस्था में एक तरफ अंदर जानने और दूसरी तरफ से बाहर आने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन मंडी द्वारा एक तरफ का गेट बंद करके ही रखा जाता है।
————-
हर दिन आती हैं करीब 400 ट्रॉली
कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी के अलावा व्यापारियों द्वारा भी उपज क्रय की जाती है। इस वजह से मंडी में प्रतिदिन 300 से 400 ट्रालियां पहुंचती हैं। ट्रालियों की बड़ी संख्या में शहर आने से सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल मची रहती है।
—————-
मंडी में 2 गेट, 1 गेट रहता है बंद
कृषि उपज मंडी का रकबा करीब 15 एकड़ का है और चारों ओर बाउंड्रीवाल है। मंडी में वाहनों के दबाव को देखते हुए मंडी में पीछे की तरफ बैंक आफ इंडिया मार्ग पर गेट का निर्माण किया गया है लेकिन यह गेट कभी नहीं खोला जाता है। मंडी में उपज तुलाई के बाद निकासी की व्यवस्था पीछे के गेट से की जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं किया जाता है। मंडी में इस व्यवस्था के तौर पर ही प्रस्ताव लेकर इस गेट का निर्माण किया गया था।
———————
हादसे का खतरा
खिरकिया छीपाबड़ मुख्य मार्ग के दोनों ओर बसा हुआ है। मुख्य मार्ग से ही वार्डों के रास्ते जुड़े हैं। मंडी भी मुख्य मार्ग पर ही है। मंडी में वाहनों के प्रवेश व निकास करने के दौरान मुख्य मार्ग का यातायात थम जाता है। जिससे जाम की स्थिति बनती है। वहीं दुघर्टना का भय भी बना रहता है।
————–
इनका कहना
्रअगर ऐसा हो रहा है तो यह काफी गंभीर बाता है। हम दिखवा लेते हैं कि वहां पर क्या स्थिति है। मंडी में आने वाले वाहनों से होने वाली यातायात अव्यवस्था को दूर किया जाएगा।
वीपी यादव, एसडीएम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो